|
|
यूरोप के अजरबैजान में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर बढ़ाया देश, राजस्थान और भीलवाड़ा का मान भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा शहर के उपनगर पुर की होनहार बेटी एवं शिव व्यायामशाला, पुर की प्रतिभाशाली पहलवान संध्या बिश्नोई ने यूरोप के अजरबैजान में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि से भारत, राजस्थान, भीलवाड़ा, उपनगर पुर और शिव व्यायामशाला, पुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। संध्या की यह सफलता उनकी वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है, जो प्रदेश के युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। संध्या बिश्नोई ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपने मुख्य कोच कल्याण बिश्नोई, सहायक कोच रामनिवास बिश्नोई तथा मामा कृष्ण गोपाल बिश्नोई के निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा को दिया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता के अटूट सहयोग, विश्वास और प्रोत्साहन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं हो पाती। उपनगर पर के समस्त जनता की ओर से संध्या बिश्नोई को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ देता है। हमें विश्वास है कि वे आने वाले समय में भी देश के लिए स्वर्णिम सफलताएँ अर्जित कर भारत का गौरव बढ़ाती रहेंगी। "उपनगर पुर की बेटी बनी देश की शान, रजत पदक जीत बढ़ाया भीलवाड़ा का मान।" रिपोर्ट : राजकुमार जी गोयल |