|
|
नीमच। जिले में फरार और स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे 5,000 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी जावद हर्ष राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक भूरालाल भाबर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लाभचन्द्र उर्फ लाभीचन्द्र पिता रुपलाल धाकड़ (35 वर्ष) निवासी ग्राम चरछा, थाना बैगू, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित था। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भूरालाल भाबर, चौकी प्रभारी जाट उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह राठौड़, राजकुमार यादव एवं टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी है। Hemant Gupta |