|
|
मंदसौर। कलेक्टर दिव्यांक सिंह द्वारा मंदसौर शहर में निर्माण अधीनस्थ कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए की कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह निर्देश दिए की निर्माण कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें एवं कार्य समय से पूरा करें। इस दौरान उन्होंने शिवना नदी किनारे निर्माण सिंहस्थ कार्य का निरीक्षण व नालछामाता मंदिर रोड का निरीक्षण, अटल सागर बांध (काला भाटा) रामघाट बैराज पर निर्माणाधीन नवीन फिल्टर प्लांट, अलावदाखेड़ी रोड स्थित निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा तेलिया तालाब में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों, इंजीनियरों एवं ठेकेदारों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर गुणवत्ता, समय-सीमा एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। अटल सागर बांध परिसर पर पौधारोपण भी किया। नगर के नागरिकों को बेहतर पेयजल व्यवस्था, स्वच्छ वातावरण एवं आधुनिक शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन सभी विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि परियोजनाएं समय पर पूर्ण होकर आमजन को उनका लाभ मिल सके। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, एसडीएम श्री पाटीदार, अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे। रिपोर्ट : कमलेश जी शर्मा |