|
|
सिंगोली। नगर के वार्ड क्रमांक तीन में वर्षों से खाली पड़े विवादित भूखंड पर हो रही गंदगी को लेकर परिषद में आ रही शिकायत का निराकरण करने पहुंची नगर परिषद ने भूखंड की सफाई करवाकर परिषद ने अपने कब्जे में ले लिया हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार सिंगोली के वार्ड क्रमांक तीन में बजरंग व्यायाम शाला के सामने वर्षों से खाली पड़े भूखंड में हो रही गंदगी से परेशान रहवासियों की शिकायत पर नगर परिषद ने कार्यवाही करते हुए वहां पर हो रही झाड़ियों ओर अन्य कचरा को हटाकर भूखंड पर साफ सफाई करवाई हैं। परिषद ने भूखंड पर अवैध कब्जे की आशंका की लगातार शिकायतों के चलते सीएमओ ऋषिकांत यादव ने जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर शुक्रवार को सिंगोली तहसीलदार ऋषभ ठाकुर की उपस्थिति में खाली पड़े भूखंड की सफाई करवाकर भूखंड पर लाइनिंग कर मौका पंचनामा बनाकर भूखंड को नगर परिषद के कब्जे में ले लिया हैं। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, सीएमओ ऋषिकांत यादव, परिषद कर्मचारी सगरमल सेन, आशीष कोठारी, मंगल सोनी, आरिफ, प्रधान आरक्षक अरुण राठौर, आरक्षक सुनील सांवरिया सहित नगर परिषद का सफाई अमला मौजूद रहा। इनका कहना हैं वर्षों से विवादित चल रहे भूखंड पर हो रही गंदगी ओर जहरीले जानवरों के होने की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। भूखंड पर साफ सफाई करवाई हैं, शासकीय भूमि का बोर्ड लगाया जायेगा। ऋषिकांत यादव सीएमओ नगर परिषद सिंगोली रिपोर्ट : दिनेश जी जोशी |