|
|
नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक के नेतृत्व में गंदगी फैलाने वाले एवं पॉलीथिन का उपयोग करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई निरंतर जारी है। शनिवार को नगर पालिका की टीम ने आठ दुकानदारों के चालान बनाकर ₹2400 जुर्माना वसूला व अमानक पॉलिथीन भी जप्त की। नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक श्री भारत सिंह भारद्वाज एवं श्री गोपाल नरवाले ने अपनी टीम के साथ विजय टॉकीज चौराहा से कमल चौक व कमल चौक से गायत्री मंदिर तक अभियान चला कर अपनी दुकान के सामने गंदगी फैलाने पर गोदावत किराना, ज्योति सेल्स, वृंदावन स्वीट्स, श्याम नाश्ता भंडार के चालान बनाए वजुर्माना वसूला। इसी तरह अमानक पॉलिथीन का उपयोग करने पर भवानी नमकीन, शाही उदयपुर मिष्ठान, प्रभात बेकरी व दशरथ नमकीन के यहां से पॉलिथीन जप्त कर चालान भी बनाए गए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती बामनिया ने बताया कि पॉलिथीन का उपयोग करने वाले तथा दुकान के बाहर गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। |