• होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
× Avatar
Forgot password?
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
  • देश : बिलपांक थाना क्षेत्र में चलती बस में सर्राफा व्यापारी से करीब 5 करोड़ की सनसनीखेज लूट, 3-4 किलो सोने चांदी से भरा बैग ले उड़े पांच बदमाश..

    JITENDRA KUMAWAT   - रतलाम
    देश
    देश   - रतलाम[14-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

  • रतलाम। बिलपांक थाना क्षेत्र में रतलाम-उज्जैन मार्ग पर गुरुवार रात चलती बस में सर्राफा व्यापारी से करोड़ों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी से भरा बैग लूटे जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पांच बदमाशों ने कथित तौर पर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। रेन मऊ फंटा के पास बस रुकवाकर बदमाश व्यापारी का बैग छीनकर जंगल की ओर फरार हो गए। बैग में करीब 3 से 4 किलो सोने चांदी के आभूषण और करीब 3 लाख रुपये नकद होने की जानकारी सामने आई है। लूटे गए माल की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इतनी बड़ी वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

    जानकारी के अनुसार रतलाम की जैन कॉलोनी निवासी सर्राफा व्यापारी अर्पित चौरड़िया की चांदनी चौक स्थित गणेश मार्केट में एलसी ज्वेलर्स नाम से दुकान है। व्यापारी नियमित रूप से रतलाम से सोने के आभूषण लेकर आसपास के जिलों और तहसीलों में व्यापार के लिए जाते हैं। गुरुवार रात वे बड़नगर से बस में सवार होकर रतलाम लौट रहे थे।

    बताया जा रहा है कि बड़नगर से पांच संदिग्ध युवक बस में सवार हुए थे। इनमें से एक युवक चालक के पास जाकर बैठ गया जबकि अन्य चार पीछे की ओर बैठ गए। रात करीब 9 से 9:15 बजे रेन मऊ फंटा के पास पहुंचने पर चालक के पास बैठे युवक ने बस रुकवाई। बस रुकते ही पीछे बैठे उसके साथियों ने व्यापारी को निशाना बनाया और उसका सोने से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद पांचों बदमाश तत्काल बस से उतरकर पास के जंगल की ओर भाग निकले।

    बताया जा रहा है कि व्यापारी बुधवार को भी आभूषण लेकर व्यापार के लिए निकले थे। करीब तीन लाख रुपये के आभूषण बेचने के बाद शेष सोने के आभूषण बैग में रखे हुए थे। इसी बैग को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया।

    वारदात की सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार, एएसपी विवेक कुमार, एसडीओपी किशोर पाटनवाला और बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तत्काल जिलेभर में नाकाबंदी कराई और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी।

    पुलिस को आशंका है कि व्यापारी की गतिविधियों की पहले से रेकी की गई हो सकती है। जिस तरीके से पांचों बदमाश अलग-अलग बैठकर बस में सवार हुए और सुनसान स्थान के पास बस रुकवाकर वारदात को अंजाम दिया गया, उससे पुलिस इसे सुनियोजित वारदात मानकर जांच कर रही है।

    पुलिस टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। साथ ही बड़नगर से लेकर रेन मऊ फंटा और आसपास के संभावित रास्तों पर भी संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

    एसडीओपी किशोर पाटनवाला ने बताया कि व्यापारी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है और मामले की जांच जारी है। समाचार लिखे जाने तक प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी। करोड़ों रुपये के सोने की इस सनसनीखेज लूट ने सर्राफा कारोबारियों और व्यापारिक क्षेत्र में भी चिंता बढ़ा दी है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती पांचों बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने और लूटा गया करोड़ों रुपये का माल बरामद करने की है।

    रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत 

  • देश : बिलपांक थाना क्षेत्र में चलती बस में सर्राफा व्यापारी से करीब 5 करोड़ की सनसनीखेज लूट, 3-4 किलो सोने चांदी से भरा बैग ले उड़े पांच बदमाश..

    JITENDRA KUMAWAT   - रतलाम
    देश
    देश   - रतलाम[14-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

    रतलाम। बिलपांक थाना क्षेत्र में रतलाम-उज्जैन मार्ग पर गुरुवार रात चलती बस में सर्राफा व्यापारी से करोड़ों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी से भरा बैग लूटे जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पांच बदमाशों ने कथित तौर पर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। रेन मऊ फंटा के पास बस रुकवाकर बदमाश व्यापारी का बैग छीनकर जंगल की ओर फरार हो गए। बैग में करीब 3 से 4 किलो सोने चांदी के आभूषण और करीब 3 लाख रुपये नकद होने की जानकारी सामने आई है। लूटे गए माल की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इतनी बड़ी वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

    जानकारी के अनुसार रतलाम की जैन कॉलोनी निवासी सर्राफा व्यापारी अर्पित चौरड़िया की चांदनी चौक स्थित गणेश मार्केट में एलसी ज्वेलर्स नाम से दुकान है। व्यापारी नियमित रूप से रतलाम से सोने के आभूषण लेकर आसपास के जिलों और तहसीलों में व्यापार के लिए जाते हैं। गुरुवार रात वे बड़नगर से बस में सवार होकर रतलाम लौट रहे थे।

    बताया जा रहा है कि बड़नगर से पांच संदिग्ध युवक बस में सवार हुए थे। इनमें से एक युवक चालक के पास जाकर बैठ गया जबकि अन्य चार पीछे की ओर बैठ गए। रात करीब 9 से 9:15 बजे रेन मऊ फंटा के पास पहुंचने पर चालक के पास बैठे युवक ने बस रुकवाई। बस रुकते ही पीछे बैठे उसके साथियों ने व्यापारी को निशाना बनाया और उसका सोने से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद पांचों बदमाश तत्काल बस से उतरकर पास के जंगल की ओर भाग निकले।

    बताया जा रहा है कि व्यापारी बुधवार को भी आभूषण लेकर व्यापार के लिए निकले थे। करीब तीन लाख रुपये के आभूषण बेचने के बाद शेष सोने के आभूषण बैग में रखे हुए थे। इसी बैग को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया।

    वारदात की सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार, एएसपी विवेक कुमार, एसडीओपी किशोर पाटनवाला और बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तत्काल जिलेभर में नाकाबंदी कराई और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी।

    पुलिस को आशंका है कि व्यापारी की गतिविधियों की पहले से रेकी की गई हो सकती है। जिस तरीके से पांचों बदमाश अलग-अलग बैठकर बस में सवार हुए और सुनसान स्थान के पास बस रुकवाकर वारदात को अंजाम दिया गया, उससे पुलिस इसे सुनियोजित वारदात मानकर जांच कर रही है।

    पुलिस टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। साथ ही बड़नगर से लेकर रेन मऊ फंटा और आसपास के संभावित रास्तों पर भी संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

    एसडीओपी किशोर पाटनवाला ने बताया कि व्यापारी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है और मामले की जांच जारी है। समाचार लिखे जाने तक प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी। करोड़ों रुपये के सोने की इस सनसनीखेज लूट ने सर्राफा कारोबारियों और व्यापारिक क्षेत्र में भी चिंता बढ़ा दी है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती पांचों बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने और लूटा गया करोड़ों रुपये का माल बरामद करने की है।

    रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत 

  • देश: बिलपांक थाना क्षेत्र में चलती बस में सर्राफा व्यापारी से करीब 5 करोड़ की सनसनीखेज लूट, 3-4 किलो सोने चांदी से भरा बैग ले उड़े पांच बदमाश..

    देश:
    देश   - रतलाम[14-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: बिलपांक थाना क्षेत्र में चलती बस में सर्राफा व्यापारी से करीब 5 करोड़ की सनसनीखेज लूट, 3-4 किलो सोने चांदी से भरा बैग ले उड़े पांच बदमाश..

    बिलपांक थाना क्षेत्र में चलती बस में सर्राफा व्यापारी से करीब 5 करोड़ की सनसनीखेज लूट, 3-4 किलो सोने चांदी से भरा बैग ले उड़े पांच बदमाश..
    देश   - रतलाम[14-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: नर सेवा नारायण सेवा पक्षी दाना समिति के सदस्यों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    देश:
    देश   - नीमच[13-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: नर सेवा नारायण सेवा पक्षी दाना समिति के सदस्यों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    नर सेवा नारायण सेवा पक्षी दाना समिति के सदस्यों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    देश   - नीमच[13-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा रतलाम, भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का हुआ शुभारंभ चार घोड़ों पर सवार कन्याएं बनीं आकर्षण का केंद्र, संत समाज ने दिया सनातन संस्कृति, धर्म और सेवा का संदेश

    देश:
    देश   - रतलाम[13-08-2026]

    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा रतलाम, भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का हुआ शुभारंभ चार घोड़ों पर सवार कन्याएं बनीं आकर्षण का केंद्र, संत समाज ने दिया सनातन संस्कृति, धर्म और सेवा का संदेश
    देश   - रतलाम[13-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • 13वें वर्ष में आस्था का भव्य उत्सव: दशा माता महोत्सव का धार्मिक उल्लास के साथ शुभारंभ, 22 अगस्त को होगी महाआरती...

    13वें वर्ष में आस्था का भव्य उत्सव:
    देश   - रतलाम[13-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • 13वें वर्ष में आस्था का भव्य उत्सव: दशा माता महोत्सव का धार्मिक उल्लास के साथ शुभारंभ, 22 अगस्त को होगी महाआरती...

     दशा माता महोत्सव का धार्मिक उल्लास के साथ शुभारंभ, 22 अगस्त को होगी महाआरती...
    देश   - रतलाम[13-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: जर्जर स्कूल और आंगनवाड़ी भवनों पर बड़ा सवाल, बच्चों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर से गुहार — बाजना, माताजी एवं कांगसी क्षेत्र में तत्काल मरम्मत की मांग....

    जर्जर स्कूल और आंगनवाड़ी भवनों पर बड़ा सवाल, बच्चों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर से गुहार — बाजना, माताजी एवं कांगसी क्षेत्र में तत्काल मरम्मत की मांग....
    देश   - रतलाम[13-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में वर्चुअल सहभागिता की, कहा- सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास एवं सबके प्रयासों से मिलेगा बाबा महाकाल एवं बाबा बैजनाथ का आशीर्वाद‘

    देश:
    देश   - आगर मालवा[13-08-2026]

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में वर्चुअल सहभागिता की, कहा- सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास एवं सबके प्रयासों से मिलेगा बाबा महाकाल एवं बाबा बैजनाथ का  आशीर्वाद‘
    देश   - आगर मालवा[13-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • जावरा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: डेयरी प्रतिष्ठानों से 25 किलो पनीर जब्त, जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

    जावरा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:
    देश   - रतलाम[13-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • जावरा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: डेयरी प्रतिष्ठानों से 25 किलो पनीर जब्त, जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

     डेयरी प्रतिष्ठानों से 25 किलो पनीर जब्त, जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
    देश   - रतलाम[13-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: इंद्रा नगर भीलो की खेड़ी में गंदे पानी की निकासी को लेकर चक्काजाम, समझाइश के बाद खुला रास्ता.... नाली चौक होने से सड़क पर जमा हुआ गंदा पानी, स्कूल जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों को हो रही परेशानी; मौके पर सफाई कार्य शुरू.... .

    इंद्रा नगर भीलो की खेड़ी में गंदे पानी की निकासी को लेकर चक्काजाम, समझाइश के बाद खुला रास्ता....   नाली चौक होने से सड़क पर जमा हुआ गंदा पानी, स्कूल जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों को हो रही परेशानी; मौके पर सफाई कार्य शुरू.... .
    देश   - रतलाम[13-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: हरियाली यात्रा में गूंजा पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का संदेश, एक पेड़ माँ के नाम अभियान ने बढ़ाया उत्साह...

    हरियाली यात्रा में गूंजा पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का संदेश, एक पेड़ माँ के नाम अभियान ने बढ़ाया उत्साह...
    देश   - रतलाम[13-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: श्रावण में रतलाम में गूंजेगा शिव महापुराण का अमृत संदेश, 13 अगस्त से भव्य कथा का शुभारंभ....

    देश:
    देश   - रतलाम[13-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: श्रावण में रतलाम में गूंजेगा शिव महापुराण का अमृत संदेश, 13 अगस्त से भव्य कथा का शुभारंभ....

    श्रावण में रतलाम में गूंजेगा शिव महापुराण का अमृत संदेश, 13 अगस्त से भव्य कथा का शुभारंभ....
    देश   - रतलाम[13-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: अखिल भारतीय अघोर अखाड़ा का अघोर पूर्णिमा महोत्सव 15 अगस्त को, गुरु पूजन से लेकर भंडारे तक होंगे भव्य आयोजन

    देश:
    देश   - रतलाम[13-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: अखिल भारतीय अघोर अखाड़ा का अघोर पूर्णिमा महोत्सव 15 अगस्त को, गुरु पूजन से लेकर भंडारे तक होंगे भव्य आयोजन

    अखिल भारतीय अघोर अखाड़ा का अघोर पूर्णिमा महोत्सव 15 अगस्त को, गुरु पूजन से लेकर भंडारे तक होंगे भव्य आयोजन
    देश   - रतलाम[13-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: तिरंगे के रंग में रंगा रतलाम, सड़कों पर उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब; भाजयुमो की भव्य तिरंगा वाहन रैली ने गूंजाया भारत माता की जय का जयघोष

    तिरंगे के रंग में रंगा रतलाम, सड़कों पर उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब; भाजयुमो की भव्य तिरंगा वाहन रैली ने गूंजाया भारत माता की जय का जयघोष
    देश   - रतलाम[13-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: बाजना में गूंजा तिरंगे का जयघोष, स्कूली बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली...

    देश:
    देश   - रतलाम[13-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: बाजना में गूंजा तिरंगे का जयघोष, स्कूली बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली...

    बाजना में गूंजा तिरंगे का जयघोष, स्कूली बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली...
    देश   - रतलाम[13-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: विश्व हिन्दू परिषद की दो दिवसीय रतलाम विभाग बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति

    देश:
    देश   - रतलाम[12-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: विश्व हिन्दू परिषद की दो दिवसीय रतलाम विभाग बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति

    विश्व हिन्दू परिषद की दो दिवसीय रतलाम विभाग बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति
    देश   - रतलाम[12-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • ब्रेकिंग न्यूज़ प्रेम वाटिका मामला: रवि मोठिया की संदिग्ध मौत ने मचाया हड़कंप, घटनास्थल पर पहुंची FSL टीम; सुसाइड नोट से लेकर कॉल डिटेल तक खंगाल रही पुलिस....

    ब्रेकिंग न्यूज़ प्रेम वाटिका मामला:
    देश   - रतलाम[12-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • ब्रेकिंग न्यूज़ प्रेम वाटिका मामला: रवि मोठिया की संदिग्ध मौत ने मचाया हड़कंप, घटनास्थल पर पहुंची FSL टीम; सुसाइड नोट से लेकर कॉल डिटेल तक खंगाल रही पुलिस....

     रवि मोठिया की संदिग्ध मौत ने मचाया हड़कंप, घटनास्थल पर पहुंची FSL टीम; सुसाइड नोट से लेकर कॉल डिटेल तक खंगाल रही पुलिस....
    देश   - रतलाम[12-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • LoginLogin