|
नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के निर्देश पर शहर के गांधीनगर व जवाहर नगर में अतिक्रमण किए जाने की शिकायत पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए गांधीनगर में नाले के किनारे लंबे समय से रखी बंद गुमटीयों को हटाते हुए एक जगह ₹2लाख में सरकारी जमीन का अवैध क्रय कर की आड़ में किये जा रहेअतिक्रमण को हटाते हुए सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया तथा जवाहर नगर में गाड़ियों के भंगार व अन्य सामग्री डालकर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए सामग्री जप्त की। मंगलवार 25 अगस्त को नपा का अमला वरिष्ठ लिपिक श्री टेकचंद बुनकर, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री महावीर जैन, श्री हेमंत सिसोदिया,श्री योगेश टांकवाल के नेतृत्व में जेसीबी व अन्य संसाधनों के साथ सर्वप्रथम गांधीनगर स्थित नाले के पास पहुंचा और वहां अतिक्रमण की नीयत से लंबे समय से रखी गई बंद गुमटियों को हटाते हुए पुरानी नगर पालिका पहुंचाया, साथ ही उसी क्षेत्र में ₹2लाख में सरकारी जमीन का अवैध क्रय विक्रय कर पाल लगाकर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाते हुए अतिक्रमण के प्रयास को विफल किया। इसके पश्चात नगर पालिका की टीम अतिक्रमण की शिकायत पर जवाहर नगर क्षेत्र में पहुंची और वहां पुराने कबाड़ औरअन्य अनुपयोगी सामग्री डालकर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए सामग्री जप्त की। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती बामनिया ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वह किसी भी प्रकार से शासकीय जमीन या अतिक्रमण की जमीन का क्रय विक्रय नहीं करते हुए आर्थिक नुकसान से बचे। उन्होंने अतिक्रमणकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर पुनः अतिक्रमण पाया गया तो भारी जुर्माना सहित अन्य कार्रवाई की जावेगी। श्रीमती बामनिया ने शहर के प्रमुख मार्गो पर व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों से भी अनुरोध किया है कि वे दुकानों के बाहर फुटपाथ व सड़क तक सामान जमा कर आवागमन बाधित नहीं करें अन्यथा सामान जप्ति के साथ जुर्माने की कार्रवाई की जावेगी। |