पिपल्याजोधा / सुरेश डांगी ग्राम नाहरगढ़ से 2 किमी दूर शिवना नदी किनारे स्थित सैकड़ों वर्ष पुराना भीमगढ़ महादेव मंदिर व आश्रम का पहुँच मार्ग बदहाल है। 2019 की बाढ़ में रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया था
यहाँ परम पूज्य योगी संत द्वारिकानाथ निवासरत हैं प्रतिवर्ष गुरुपूर्णिमा व श्रावण सोमवार पर हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं बिल्लौद, नागर पिपलिया, नापाखेड़ा, पिपल्या जोधा, खेड़ा, खुंटी, ढाणी, रतन पिपलिया, हिंगोरिया बड़ा, मगराना, खानुखेड़ा, लिलदा, आबाखेड़ी, पित्याखेड़ी सहित दर्जनों गांव के श्रद्धालु इस आश्रम से जुड़े हैं
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश में रास्ते पर भारी कीचड़ व गहरे गड्ढे हो जाते हैं किसानों ने खेतों की तरफ से अतिक्रमण कर रास्ता और संकरा कर दिया है स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है पैदल चलना भी मुश्किल है
यदि समय पर पक्का सीसी रोड निर्माण नहीं किया गया तो यह सनातन धार्मिक स्थल विलुप्त हो जाएगा
इसी को लेकर *दिनांक 03.09.2026* को संत योगी द्वारिकानाथ एवं समस्त ग्रामवासी नाहरगढ़ ने ग्राम पंचायत नाहरगढ़, जनपद सीतामऊ जिला मंदसौर में सरपंच/सचिव को लिखित ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाकर पक्का रास्ता बनाने की मांग की है