रतलाम / दाहोद ! रतलाम की 105 वर्षों की गौरवशाली विरासत, विश्वसनीयता और परंपरा को आगे बढ़ाते हुए DC JEWELLERS ने दाहोद में अपने नए शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। यह शुभागमन महज एक नए शोरूम की शुरुआत नहीं रहा, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक आस्था, भक्ति और पारंपरिक संस्कारों के साथ नई यात्रा का मंगलमय आगाज बना। 4 सितंबर को श्रीमती मंजू कटारिया द्वारा शोरूम का शुभारंभ किया गया।
DC JEWELLERS के दाहोद आगमन को विशेष बनाने के लिए तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत 2 सितंबर को देश के प्रथम भजन जैमिंग ग्रुप कृष्णा संसार की विशेष भजन संध्या से हुई। राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, श्रीरामचंद्र जी और हनुमान जी की भक्ति से सजे इस कार्यक्रम में दाहोदवासियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। भजनों और संगीत की सुरमयी प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।
इसके बाद 3 सितंबर को प्रसिद्ध संगीतकार ऋषभ जैन एवं संभव जैन द्वारा विशेष जैन कॉन्सर्ट प्रस्तुत किया गया। नवकार मंत्र एवं परमात्मा की आराधना के साथ शुरू हुई इस संगीतमय संध्या में धर्मप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आराधना के पश्चात प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम का रंग भी भर दिया।
वहीं 4 सितंबर को शोरूम के भव्य शुभारंभ के अवसर पर भारतीय उत्सव परंपरा की मनोहारी झलक देखने को मिली। गणेश जी के आगमन के अवसर पर नासिक से आए डॉक्टर एवं इंजीनियर युवक-युवतियों के ढोल-ताशा दल ने शानदार पारंपरिक प्रस्तुति दी। ढोल-ताशों की गूंज और युवाओं के जोश ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस प्रस्तुति में भारतीय संस्कारों और आधुनिक युवा ऊर्जा का अद्भुत संगम दिखाई दिया।
शुभारंभ समारोह में दाहोदवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। लोगों के आत्मीय स्वागत, उत्साह और अपनत्व ने DC JEWELLERS के इस नए सफर को यादगार बना दिया। इस दौरान प्रतिष्ठान के आकर्षक एवं आधुनिक ज्वेलरी डिजाइन्स को लेकर भी लोगों में विशेष उत्सुकता और सराहना देखने को मिली।
इस अवसर पर DC JEWELLERS के डायरेक्टर श्री गौरव कटारिया एवं श्री विकास कटारिया ने सभी विशिष्ट अतिथियों और दाहोदवासियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
श्री गौरव कटारिया ने कहा कि, दाहोद हमारे लिए सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह है। इसलिए हमने चाहा कि यहां हमारी शुरुआत भी दाहोद की संस्कृति, परंपराओं और भावनाओं से जुड़ी हो। ईश्वर के आशीर्वाद और दाहोदवासियों के प्रेम के साथ शुरू हुई यह यात्रा हमारे लिए बेहद विशेष है। हमें विश्वास है कि DC JEWELLERS का यह शोरूम दाहोदवासियों के हर खास अवसर और हर खूबसूरत पल का हिस्सा बनेगा।
वहीं बिजनेस हेड श्री मोहित कुमार सोनी ने कहा कि, DC JEWELLERS का दाहोद में आगमन केवल उद्घाटन समारोह नहीं, बल्कि भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक भावनाओं से जुड़ा एक अनुभव बनाने का प्रयास था। दाहोदवासियों ने जिस श्रद्धा, उत्साह और अपनत्व के साथ तीनों दिनों में सहभागिता की, उसने इस आयोजन को हमारे लिए अविस्मरणीय बना दिया।
शुभारंभ समारोह में सांसद श्री जसवंत सिंह भाभोर, विधायक श्री कन्हैयालाल (किशोरी), नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी बेन निनामा, श्री सुधीर लालपुरवाला, श्री कमलेश भाई राठी एवं श्री इकबाल भाई खरोड़ावाला (मलिक साहब) सहित दाहोद के अनेक सम्माननीय एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रतलाम की 105 वर्षों की विरासत से दाहोद की नई शुरुआत तक—विश्वास, परंपरा, भारतीय संस्कार और आधुनिक आभूषण कला के साथ DC JEWELLERS ने दाहोद में अपनी नई पहचान की नींव रख दी।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत