|
सभी जिला अधिकारी सेवा संकल्प अभियान को पूरी गंभीरता से लें- कलेक्टर डाॅ. मीना आगर-मालवा : प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार तथा विकसित भारत/2047 के सामुहिक संकल्प के रूप में प्रदेश के साथ ही आगर-मालवा जिले में भी 17 सितम्बर से सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा। इसके तहत् आशीर्वाद का दीया, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, आंगनवाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा, सेवा मेरा योगदान, स्वच्छता, विकास एवं सौन्दर्यीकरण, रंगोली राष्ट्र आदि विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां विभिन्न विभागों के माध्यम से आयोजित की जाएगी। कलेक्टर डाॅ. शेर सिंह मीना ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में इस अभियान की तैयारियों की विभागवार समीक्षा की। उन्होने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि इस एक माह के अभियान के तहत् प्रस्तावित विभागीय गतिविधियों और कार्यक्रमों को पूरी गंभीरता से ले और समय-सीमा में गतिविधियों का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। बैठक में बताया गया कि 17 सितम्बर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत् सभी नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर सामुहिक दीपक जलाया जाएगा। साथ ही सभी हितग्राहियों के घरों पर भी आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा। अभियान के तहत् ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सेवा ज्योति यात्रा भी आयोजित की जाएगी। कलेक्टर ने सभी विभागों को अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों और कार्यक्रमों का सफल आयोजन करने और अधिकाधिक हितग्राहियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। नाॅनअटेंडेंट सीएम हेल्पलाईन पर नोटिस जारी बैठक में कलेक्टर डाॅ. मीना ने निर्देश दिए कि समग्र ई-केवायसी कार्य शत्-प्रतिशत पूर्ण करवाएं। कलेक्टर ने बैठक में 50 दिवस से अधिक लम्बित सीएम हेल्पलाईन के निराकरण की समीक्षा में निर्देश दिए कि सभी विभाग 50 दिवस से अधिक की शत्-प्रतिशत शिकायतें संतुष्टी के साथ बंद करवाएं। कलेक्टर ने नाॅन अटेंड शिकायतों पर संबंधित अधिकारी एवं 200 दिवस से अधिक लम्बित सीएम हेल्पलाईन के निराकरण पर कार्य की प्रगति नहीं पाएं जाने पर सभी संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। ड्यूटी चिकित्सक एप्रीन के साथ नामपट्टिका लगाएं बैठक में कलेक्टर ने सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि जिले की सभी शासकीय चिकित्सा संस्थाओं में सभी ड्यूटी चिकित्सक एवं स्टाॅफ निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करें और ड्यूटी पर चिकित्सक एप्रीन पहनें तथा अपने नाम की पट्टिका भी लगाएं। कलेक्टर ने चिकित्सा संस्थाओं में ड्यूटी चार्ट भी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। जिससे मरीजों और उनके परिजनों को सुविधा हो। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम आगर श्री मिलिन्द ढ़ोके, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रेमनारायण परमार एवं विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे। |