मंदसौर। अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अफजलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 600 लीटर अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार लहान एवं शराब बनाने में प्रयुक्त भट्टी को मौके पर नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब भी जब्त की।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण मंदसौर जितेन्द्र भास्कर के निर्देशन तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास गेहलोत के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने ग्राम डिगावमाली एवं आसपास के खेतों में सर्चिंग की। इस दौरान अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार करीब 600 लीटर लहान और निर्माण में प्रयुक्त भट्टी को नष्ट किया गया। दबिश के दौरान किशोर पिता राधेश्याम निवासी बाछड़ा डेरा, डिगावमाली के कब्जे से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।
आरोपी के विरुद्ध थाना अफजलपुर में अपराध क्रमांक 235/2026, धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, मारपीट एवं हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं।
जब्त सामग्री
60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब
शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण एवं सामग्री
मौके पर 600 लीटर लहान एवं भट्टी नष्ट
सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास गेहलोत एवं अफजलपुर पुलिस टीम की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्टर – जसपाल टेलर
प्रदेश मीडिया प्रभारी, मंदसौर
INTERNATIONAL SSE NEWS CHANNEL
हर खबर सबसे पहले | सच्ची खबर – सच्चाई के साथ