आलोट। कस्बा आलोट के दरगाह मोहल्ले में करीब 20 दिन पूर्व मकान का ताला तोड़कर सोने एवं चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले में आलोट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्रकरण का खुलासा करते हुए सद्दाम पिता शकुर खाँ शेख (32 वर्ष), निवासी खुदवाड़ी मोहल्ला, आलोट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पल्लवी गौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश पाटीदार के नेतृत्व में आलोट पुलिस ने यह कार्रवाई की।
घटना का विवरण
दिनांक 18 अगस्त 2026 की दरमियानी रात फरियादी भुरे खाँ पिता एहमद नूर खान पठान, निवासी दरगाह मोहल्ला आलोट के पुत्र साजीद के घर का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी सोने एवं चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया था।
फरियादी की रिपोर्ट पर 19 अगस्त 2026 को थाना आलोट में अपराध क्रमांक 435/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
मुखबिर सूचना से आरोपी तक पहुंची पुलिस
विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सद्दाम पिता शकुर खाँ शेख को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने एवं चांदी के जेवरात बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
चोरी गया माल बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से—
एक सोने की अंगूठी
एक जोड़ी सोने की झुमकियां
एक जोड़ी सोने की कान की बालियां
एक सोने का मंगलसूत्र
चांदी के दो कड़े
एक जोड़ी चांदी की पायजेब
एक चांदी की चेन
बरामद की है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश पाटीदार, सउनि भारत सिंह सिंगाड़, प्रआर 427 कृष्णपाल सिंह परिहार, आर 400 अभिनन्दन जगावत, आर 1033 विश्वेन्द्र जाट एवं आर 955 रोनक पोरवाल का सराहनीय योगदान रहा।
आलोट पुलिस की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई से 20 दिन पूर्व हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी गया सोने-चांदी का माल बरामद करने में सफलता मिली।
रिपोर्टर – जसपाल टेलर
प्रदेश मीडिया प्रभारी, मन्दसौर
INTERNATIONAL SSE NEWS चैनल
Instagram: @jaspal_tailor_sse_news_mp_14_