SP विशाल जांगिड़ के निर्देशन में सालमगढ़ पुलिस की कार्रवाई, आरोपियों ने कई अन्य चोरी की वारदातें भी कबूली
प्रतापगढ़/दलोट। सहायक अभियंता भंडार कार्यालय दलोट में रखे 13 विद्युत ट्रांसफॉर्मरों से कॉपर वायर (तांबा) एवं ट्रांसफॉर्मर ऑयल चोरी के मामले में सालमगढ़ थाना पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने अन्य थाना क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ विशाल जांगिड़ के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त अरनोद चन्द्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में थाना सालमगढ़ प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
सीसीटीवी व तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस के मुताबिक सहायक अभियंता भंडार कार्यालय दलोट के प्रभारी सीताराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 अगस्त 2026 की रात अज्ञात चोरों ने भंडार में रखे विद्युत ट्रांसफॉर्मरों से कॉपर वायर एवं ट्रांसफॉर्मर ऑयल चोरी कर लिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
आसूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की गई। पूछताछ में मुकेश रावलनाथ, राहुल भील एवं शिवा भील ने दलोट जीएसएच में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कई अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने कोतवाली निंबाहेड़ा, बांसवाड़ा, वल्लभनगर, भींडर, नीमच एवं राशमी (चित्तौड़गढ़) में भी चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य वारदातों, चोरी की संपत्ति एवं उनके साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
मुकेश पिता शम्भूनाथ रावलनाथ, उम्र 30 वर्ष, निवासी वडिता, थाना खमेरा, जिला बांसवाड़ा।
राहुल पिता मंगल भील, उम्र 23 वर्ष, निवासी देवका, थाना बाजना, जिला रतलाम (म.प्र.), हाल बृजुन्दा, चित्तौड़गढ़।
शिवा पिता पीरू भील, उम्र 20 वर्ष, निवासी बावड़ी निंबाहेड़ा, थाना कोतवाली निंबाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़।
पुलिस टीम
कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपक कुमार, सउनि सूरजमल, हैड कांनि नारूलाल 557, हैड कांनि गट्टूलाल 619, कांनि भंवरलाल 706 एवं कांनि श्यामलाल 403 शामिल रहे।
रिपोर्टर – जसपाल टेलर
प्रदेश मीडिया प्रभारी – मन्दसौर
INTERNATIONAL SSE NEWS CHANNEL
मो. 6264817382 | Instagram – @jaspal_tailor_sse_news_mp_14_