रतलाम शहर के गायत्री टॉकीज में मंगलवार को सेवा संस्कार और सामाजिक समरसता का अनोखा नजारा देखने को मिला काका हेमंत सुनावा एवं सुनावा परिवार की ओर से आयोजित विशेष शो में राठौड़ समाज ब्राह्मण समाज सहित सर्वसमाज के 300 से अधिक बुजुर्ग दंपतियों और वृद्धाश्रम के 15 वृद्धजनों को नि:शुल्क फिल्म हनुमान अंश दिखाई गई
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस शो में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों ने धर्म और भक्ति से ओत-प्रोत फिल्म का आनंद लिया कार्यक्रम की शुरुआत में सुनावा परिवार के महिला व पुरुष सदस्यों का राठौड़ समाज के वरिष्ठों द्वारा शॉल श्रीफल साफा और मोतियों की माला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया
आयोजन को सुचारू बनाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तत्परता से अपनी सेवाएं दीं
अल्पाहार व्यवस्था फिल्म के इंटरवल में सभी उपस्थित बुजुर्गों और भक्तों को नाश्ता तथा पेयजल की बोतलें वितरित की गईं
पर्यावरण संरक्षण का संदेश पॉलिथीन मुक्त भारत अभियान को बढ़ावा देते हुए फिल्म समाप्ति पर सुनावा परिवार की ओर से सभी को 300 से अधिक कपड़े की थैलियां बांटी गईं
धार्मिक उपहार प्रत्येक बुजुर्ग दंपति को स्मृति चिन्ह के रूप में श्री हनुमान चालीसा की पुस्तकें भी भेंट की गईं
सुनावा परिवार की इस अनूठी और सराहनीय पहल की शहरभर में प्रशंसा हो रही है सर्वसमाज के बुजुर्गों ने फिल्म देखकर आयोजन समिति को धन्यवाद दिया और अपना भरपूर आशीर्वाद प्रदान किया
लेवेन्द्र सिह शेखावत पप्पू भैया रतलाम जिला ब्युरो चीफ SSE NEWS 9926340080