|
अधिकारी एक सप्ताह में सभी सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों का निराकरण करें- डॉ. मीना कलेक्टर ने समय-सीमा पत्रों के निराकरण की बैठक में की समीक्षा, दिये निर्देश आगर-मालवा : आगामी रबी सीजन के लिये जिले के किसानों के लिये पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की उपलब्धता अभी से सुनिश्चित कर ली जाए, उर्वरक की आवश्यकतानुसार मांग कर आपूर्ति की व्यवस्था करें। किसानों को प्रेरित कर उर्वरक का अग्रिम उठाव करवाएं। जिले की सभी समितियों में सभी प्रकार के उर्वरक का पर्याप्त भण्डारण करवाएं। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी को दिए। बैठक में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत श्री बीएस सोलंकी, एसडीएम सुसनेर श्रीमती देवकुंवर सोलंकी, एसडीएम आगर श्री कमल मंडलोई सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने जन विश्वास एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जन शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग की हर एक सीएम हेल्पलाईन का प्रिन्ट निकालकर उस पर निराकरण प्रतिविदेन दर्ज करें। कलेक्टर ने एक सप्ताह में सभी सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का निराकरण कर बंद करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सौ दिवस से अधिक लम्बित शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकृत कर बंद करवाने के भी निर्देश विभागों को दिए। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत् अब तक आयोजित गतिविधियों और आगामी दिनों में प्रस्तावित गतिविधियों की भी विभागवार विस्तार से समीक्षा की गई। |