|
आगर-मालवा : प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों के कलेक्टर्स के साथ बैठक कर नेशनल हाईवे, रेल्वे एवं पॉवर लाईन के विभिन्न जिलों में स्वीकृत प्रोजेक्ट के लिये भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा वितरण के कार्य की प्रगति की जिलेवार समीक्षा की ओर मुआवजा वितरण का कार्य को तेजी से पूर्ण करवाने, अधिग्रहित भूमि एन. आई.एच. को हैण्डोवर करने और कब्जा दिलवाने, राजस्व अभिलेखों में अधिग्रहित भूमि का नामांतरण दर्ज करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने अवार्ड पारित होने के बाद सभी प्रभावितों को भूमि, संपत्ति का मुआवजा भुगतान करने, शेष अवार्ड कार्य भी तेजी से पूर्ण कने के निर्देश दिए है। आगर के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम सुसनेर श्रीमती देवकुंवर सोलंकी एवं एसडीएम आगर श्री कमल मंडलोई तथा एनएचआई के जिले के अधिकारी उपस्थित थे। |