|
गुरुदेव अर्हमयोग प्रणेता प्रणम्य सागर जी महाराज के सानिध्य में होगा पंच कल्याणक महोत्सव समाजजनो ने बढ़ चढ़कर लाखों रुपए की बोलीयां लगाईं और बने पात्र *सिंगोली/* मेवाड़ प्रान्त कि धार्मिक नगरी सिंगोली में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद व अर्हंयोग प्रणेता मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में होने वाले पन्चकल्याण महामहोत्सव मे सौभाग्यशाली महापात्रों का चयन दिनांक 11 जनवरी रविवार को गुरुदेव श्री संयत सागर जी महाराज के विशेष सानिध्य मे ब्रम्हचारी भैय्या शुभम जैन बड़ामलहरा वाले के दिशा-निर्देशन में हुआ प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 2 अप्रैल से 7 अप्रैल 2026 तक होने वाले पन्चकल्याण महामहोत्सव में पात्रों के चयन हेतु पत्रिका का विमोचन समाजजनों द्वारा बड़े उत्साह के साथ किया गया। 11 जनवरी रविवार को दोपहर1 बजे से मांगलिक भवन पाण्डे जी की बावड़ी पर पंचकल्याणक महोत्सव में पात्रो के चयन हेतु कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुदेव की पुजन ओर श्रीफल भेंट करने के साथ हुई। सर्व प्रथम सौधर्म इन्द्र के पात्र की बोली लगी इसके लिए कैलाश चंद्र तेजमल राजेन्द्र कुमार महेंद्र कुमार संजय कुमार मनोज कुमार पारस कुमार पंकज कुमार मोहीवाल परिवार ने 51 कलश एवं श्रीफल की बोली लगा कर शौधर्म इन्द्र बनने की बोली ली वही भगवान के माता-पिता बनने की बोली 21 कलश एवं श्रीफल की बोली एवं नीयम सहित अभय कुमार सुधा देवी अशोक कुमार चंचल देवी पारस कुमार अंकित कुमार शुभम कुमार अर्चित कुमार लक्ष्य कुमार ने ली धनपति कुबेर की बोली 39 कलश एवं श्रीफल के साथ मे पारस कुमार पवन कुमार पंकज कुमार अंकित कुमार जिनांश हरसौरा ने ली, महा यज्ञ नायक की बोली नवीन कुमार धीरज कुमार अभिषेक कुमार चयन कुमार मोहीवाल ने 24 कलश एवं श्रीफल की बोली ली, यज्ञ नायक की बोली पदम कुमार अनिल कुमार पारस कुमार अर्पित कुमार अक्षत कुमार साकुण्या ने 13 कलश एवं श्रीफल की बोली ली ईशान इन्द्र की बोली कैलाश चंद्र तेजमल राजेन्द्र कुमार महेंद्र कुमार मोहीवाल परिवार ने 15 कलश एवं श्रीफल की बोली ली सानत कुमार इन्द्र की बोली कैलाश चंद्र तेजमल राजेन्द्र कुमार महेंद्र कुमार मोहीवाल परिवार ने 11 कलश एवं श्रीफल की बोली ली माहेन्द्र इन्द्र की बोली 11 कलश एवं श्रीफल की बोली कंकु बाई भरत कुमार विमल कुमार मुकेश कुमार ठोला परिवार ने ली स्वर्ण सौभाग्य वति महिला की बोली 3 कलश एवं श्रीफल की बोली शालिनी प्रमोद कुमार सेठिया ने ली।आज आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय समाजजनों के साथ साथ आस पास क्षेत्र के रावतभाटा भैंसरोड़गढ़ बोराव धनगांव थड़ोद ठुकराई बिजोलिया छोटी बिजोलिया सलावटिया आरोली झांतला महुआ बेगु आदी स्थानों के लोग ने भाग लिया कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मचारी भैय्या शुभम जैन बड़ा मल्हारा ने किया आभार समाज अध्यक्ष भरत ठोला ने व्यक्त किया। रिपोर्ट : दिनेश जोशी |