|
नीमच। "सेवा संकल्प अभियान -सेवा मेरा योगदान" के अंतर्गत 2 अक्टूबर शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर प्रातः 7:30 सब्जी मंडी परिसर से प्लास्टिक मुक्त परिसर, रैली एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल एवं अन्य अतिथिगणों की उपस्थिति मेंआयोजित किया जावेगा। उक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने बताया कि रैली सब्जी मंडी से प्रारंभ होकर बंगला नंबर 32 पुलिस थाने के पीछे, महेश सर्कल, शनि मंदिर चौराहा शहीद हेमू कॉलोनी चौराहा, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 होते हुए धनीराम सगर कांम्प्लेक्स के समीप पुराने महिला बस्ती गृह पर जाकर समाप्त होगी। श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से स्वच्छ एवं सुंदर नीमच के संकल्प को साकार करने हेतु निर्धारित रूट पर स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जावेगी। श्रीमती चोपड़ा ने समस्त जनप्रतिनिधिगण, समस्त सभापतिगण,पार्षदगण, विभिन्न समाज एवं संस्थाओं के पदाधिकारीगण, सदस्यगण, पत्रकारगण, स्वच्छता व संकल्प पर्यावरण संस्थाओं के सदस्य, समस्त अधिकारीगण कर्मचारीगण व गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। |