|
आगर-मालवा : मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव के आगर-मालवा आगमन पर शुक्रवार को आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, शाजापुर (जिला आगर-मालवा) परिवार की ओर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कोमल दहाके, प्रबंधक प्रशासन श्री योगेश देल वार, नोडल अधिकारी श्री रविन्द्र शर्मा, समस्त बैंक अधिकारीगण, सोसायटी प्रबंधक एवं कर्मचारियों ने श्री यादव को पुष्पगुच्छ एवं माँ बगलामुखी का चित्र भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत,अभिनंदन किया । |