|
बारिश के कारण भारत और वेस्टइंडीज के बीच बंगलूरू में खेला गया पांचवां टी20 मुकाबला रद्द हो गया। भारत ने 7.4 ओवर में पांच विकेट पर 118 रन बनाए थे, तभी बारिश के चलते खेल रोकना पड़ा। नमन धीर छह गेंदों पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे। ईशान किशन ने 10 गेंद मे 30 रन बनाए, संजू समसंग ने 16 रन, कप्तान अय्यर ने 14 गेंद मे 22 रन बनाए मैच रद्द होने के साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई। लगातार बारिश के कारण मुकाबले की शुरुआत में देरी हुई। टॉस रात नौ बजे हुआ, जबकि पहली गेंद रात 9:15 बजे फेंकी गई। समय की कमी को देखते हुए अंपायरों ने मैच को नौ-नौ ओवर का कराने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। हालांकि, वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने बीच-बीच में विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। दोबारा बारिश से रुका खेल, नहीं हो सका मुकाबला भारतीय पारी के दौरान हल्की बारिश दोबारा शुरू हुई, जो तिलक वर्मा के आउट होने के बाद तेज हो गई। इसके चलते अंपायरों को मैदान पर कवर मंगवाने पड़े और खेल रोकना पड़ा। मैच को दोबारा शुरू कराने के लिए रात 10:21 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। इस समय तक पांच ओवर का मुकाबला संभव हो सकता था। उस स्थिति में वेस्टइंडीज को पांच ओवर में 84 रन का लक्ष्य मिलता। हालांकि, बारिश नहीं रुकी और आखिरकार मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया गया। इस तरह वेस्टइंडीज की पारी शुरू ही नहीं हो सकी और मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। रिपोर्ट : कन्हैयालाल जी सोलंकी |