|
नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा द्वारा जारी शहर विकास की श्रृंखला के तहत नगर पालिका ने वार्ड क्रमांक 35 स्थित कृष्णा नगर विस्तार के निवासियों को सीसी रोड व नाली निर्माण की सौगात प्रदान की। नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने नवरात्रि की अष्टमी के दिन रविवार 18 अक्टूबर को वार्ड क्रमांक 35 के पार्षद श्री आलोक सोनी के साथ कार्य का निरीक्षण किया एवं वार्ड वासियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी जानी। कृष्णा नगर विस्तार में पहुंचने पर क्षेत्र वासियों ने नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा व पार्षद श्री सोनी का पुष्प माला से आत्मीय स्वागत किया एवं सीसी रोड एवं नाली निर्माण की सौगात के लिए आभार व्यक्त किया। नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि वार्ड क्रमांक 35 के कृष्णा नगर विस्तार में क्षेत्र वासियों की मांग एवं पार्षद श्री आलोक सोनी की पहल पर लगभग 10 लाख रुपए की लागत से सीसीरोड कोटिंग एवं नाली निर्माण का कार्य कराया गया है. इसमें सड़क की लंबाई 150 मीटर तथा चौड़ाई 5 मीटर एवं नाली निर्माण 150 मीटर कराया गया है। इस कार्य के होने से कृष्णा नगर विस्तार के निवासियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा एवं बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या भी नहीं रहेगी। इस अवसर पर कृष्णा नगर विस्तार के श्री मनीष गर्ग, श्री राकेश खंडेलवाल, श्री रवि सोनी,श्री सुनील काबरा, श्री सेवक रोजवानी, श्री अर्पित एरन,श्री जितेंद्र लालवानी, श्री बाबूलाल राठौड़, श्री सुरेश चंद्र सैनी, श्रीमती संगीता काबरा, श्रीमती अर्पिता सोनी, श्रीमती मधु भसीन,श्री रमेश काबरा सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे. |