|
चीताखेड़ा । सोमवार को महाअष्टमी एवं नवमी पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। माता के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ रही। शीतला माता और आवरी माता मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने मां की आराधना की। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित गरबा मंडल में सोमवार को कारा बावजी चौक पर आयोजित गरबों का समापन हो गया, गरबा उत्सव समिति द्वारा पंडाल में श्रेष्ठ गरबा नृत्य करने वाली सभी 16 टीमों को पुरस्कृत किया गया। सोमवार को कारा बावजी चौक में आयोजित गरबा उत्सव समिति द्वारा कन्या पूजन, कन्या भोज का आयोजन किया गया। मंगलवार को मां शारदे का विसर्जन समारोह बड़े ही ठाट के साथ डीजे एवं ढोल धमाके के साथ किया गया। गरबा उत्सव समिति के आशीष बसेर, शेलेंद्र सगरावत, बंटी बसेर, यतिंद्र बसेर, नागेश्वर जावरिया, भगत मांगरिया, तुषार सगरावत ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी कारा बावजी चौक में बड़े ही उत्साह के साथ गरबे का आयोजन किया गया है। इस बार भी शारदीय नवरात्र में नवमी के अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी शिवलाल कलमी की टीम शारदीय नवरात्र पर्व के प्रारंभ से ही नौ दिनों तक पूरे कार्यक्रम में पुलिस व्यवस्था माकूल इंतजाम किए गए थे। मंगलवार को कल सुबह हवन हुआ इसके बाद कन्या पूजन कन्या भोज करने के पश्चात मां जगदंबा की प्रतिमा का विसर्जन चल समारोह ढोल धमाके के साथ निकल गया। |