|
आगर-मालवा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ माँ बगलामुखी मंदिर पहुंचकर माँ बगलामुखी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने माँ बगलामुखी के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ मां बगलामुखी का पूजन करवाया गया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं आगर-मालवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, राजगढ़-सुसनेर सांसद श्री रोडमल नागर, विधायक श्री माधव सिंह (मधु) गेहलोत, सुसनेर विधायक श्री भेरू सिंह बापू, श्री जयदीप पटेल, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, संभागायुक्त उज्जैन श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, प्रभारी पुलिस अधीक्षक , जिलाध्यक्ष श्री ओम मालवीय, पूर्व विधायक श्री राणा विक्रमसिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भैरू सिंह चौहान, श्री गोविंद सिंह बरखेड़ी, श्री चिंतामन राठौर, श्री दिलीप सकलेचा, श्री प्रेम यादव एवं श्री बाबूलाल यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। |