|
आगर मालवा । जिला जेल आगर मालवा में बंदियों के नेत्र रोग , त्वचा रोग एवं मानसिक रोग संबंधी स्वास्थ्य परीक्षण जिला चिकित्सालय के चिकित्सकीय दल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री सुरेन्द्र सिंह गुर्जर, के मार्गदर्शन में आयोजित इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जिला चिकित्सालय के डॉ. शशांक सक्सेना - नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. विशाल अग्रवाल - त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. राहुल गौड़ - मानसिक रोग विशेषज्ञ एवं चिकित्सा सहायक ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में दौरान उप जेल अधीक्षक श्री हीरालाल परमार, मेल नर्स श्री अमन पाल एवं समस्त जेल स्टॉफ उपस्थित था। इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कुल 65 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें नेत्र रोग के 33, त्वचा रोग के 19 एवं मानसिक रोग के 13 बंदियों का परीक्षण कर उपचार किया । नेत्र रोग विशेषज्ञ ने बंदियों का परीक्षण कर दृष्टि रोग से पीड़ित कुल 12 बंदियों को चश्मे उपलब्ध कराये । |