|
नीमच। श्रीमती रूपल गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला-नीमच द्वारा अपने निर्णय में फरियादीया से पानी भरने एवं घर के सामने मोटरसायकल खड़ी करने की बात को लेकर हुवे विवाद से बल्ला मारकर फरियादीया का पैर तोड़ने वाले आरोपी को नागेश पिता लालाराम भील, उम्र-23 वर्ष, निवासी-ग्राम भादवामाता, जिला नीमच को धारा 325 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01 वर्ष के सश्रम कारावास व 500 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की और से पैरवी करने वाले सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री विपिन मण्डलोई द्वारा घटना की जानकारी देते हुवे बताया गया कि घटना दिनांक 06.09.2021 की शाम के लगभग 06ः30 बजे ग्राम भादवामाता स्थित फरियादीया के घर के सामने की हैं। घटना दिनांक को फरियादीया पुष्पाबाई एवं आरोपी के मध्य पानी भरने की बात को लेकर विवाद हुवा था। घटना दिनांक को ही आरोपी के घर के सामने की पाईप लाईन फूट गई थी, जिस कारण से आरोपी ने उसकी मोटरसायकल को फरियादीया के घर के सामने खड़ी कर दी, जब फरियादीया ने मोटरसायकल हटाने को कहा तो आरोपी विवाद करते हुवे क्रिकेट खेलने वाला लकड़ी का बल्ला ले कर आया और उसने फरियादीया के सिर और पैर पर मारा, जिस कारण आस-पड़ोस के लोगो ने आकर बीच-बचाव किया। बल्ले से मारपीट किये जाने के कारण फरियादीया के पैर पर फ्रैक्चर हो गया था। फरियादीया की रिपोर्ट पर से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आवश्यक अनुसंधान के उपरांत अभियोग-पत्र नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान अभियोजन द्वारा फरियादीया एवं चश्मदीद साक्षीगण सहित सभी महत्वपूर्ण साक्षीगण की साक्ष्य करवाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कर उसकों कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री विपिन मण्डलोई द्वारा की गई। |