|
चीताखेड़ा । जीरन तहसील के गांव उगरान से हेरान करने वाला मामला सामने आया है। गांव उगरान के किसान बाबुलाल गायरी के 20 बिघा जमीन पर फसलों की सिंचाई करने का एक मात्र स्रोत था कुआं जो अचानक ढह गया। किसान के परिवार का भरण-पोषण करने हेतु कमाई का जरिया एक कुआं था। फसल की सिंचाई कर लेकर चिंतित हैं। किसान ने अपने खेत में खून पसीना बहा कर बैशकिमती गेहूं,चिया,चना,अलसी कि फसल लगा रखी है और जमीन ढलान वाली पथरीली है इसलिए पर्याप्त पानी कि आवश्यकता है । किसान आर्थिक रूप से इतना भी सक्षम नहीं है कि तत्काल कुआं भी नहीं खोद सकता क्योंकि नीचे मजबूत काला पत्थर है और बांध भी काफी दूर है इसलिए यह फसल हाथों से जा सकती हैं। जिला कलेक्टर डॉ हिमांशु चंद्रा, विधायक दिलीप सिंह परिहार से अनुरोध किया है कि कुआं निर्माण और फसल के नुकसानी मुआवजा राशि प्रदान कर आर्थिक सहायता दी जाएं। |