|
धनेरिया कला सहित 13 ग्राम पंचायतों के नागरिक शासकीय योजनाओं एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन कर सकेंगे प्रस्तुत नीमच । मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 नवंबर 2026 को ग्राम पंचायत धनेरिया कला में जन-समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में ग्राम पंचायत धनेरिया कला सहित बामनबर्डी, बिसलवास कलां, दारू, दूदरसी, डूंगलावदा, घसुंडी बामनी, जागोली, जमुनियाकलां, जयसिंहपुरा, कनावटी, लखमी एवं पिपलियाबाग के नागरिक अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। शिविर में जिला एवं विकासखंड स्तर के संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे तथा प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। साथ ही विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने एवं शासकीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने की कार्यवाही भी की जाएगी। जिला प्रशासन ने संबंधित ग्राम पंचायतों के नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रस्तुत करें। |