|
चीताखेड़ा । पुण्य स्पर्श चातुर्मास के तहत जैन श्री संघ चीताखेड़ा में बच्चों द्वारा श्रद्धा, भक्ति एवं गुरु के प्रति समर्पण भाव से बाल संघोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 18 बच्चों ने संघपति बनकर पैदल संघ का नेतृत्व किया।संघ आयोजन को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पैदल संघ के एक तीन पूर्व बच्चों ने परम् पूज्य सरल स्वभावी विदुषी साध्वी श्री धृतिपूर्णा श्री जी म.सा. मातृह्रदया वात्सल्य मूर्ति साध्वी श्री अभय पूर्णा श्री जी म.सा.आदी ठाणा 2 के समक्ष भावपूर्ण आग्रह करते हुए पैदल संघ निकालने की भावना व्यक्त की। तथा संघ प्रस्थान का मुहूर्त प्राप्त किया। इसके पश्चात् बच्चों ने घर-घर जाकर जैन श्री संघ के सभी श्रावक श्राविकाओं एवं समाज जनों को पीले चावल देकर सादर आमंत्रित किया और आयोजन में सहभागी बनने का आग्रह किया। प्रातः 9 बजे श्री मुनि सुव्रत स्वामी और श्री चंद्र प्रभ स्वामी भगवान के दिव्य दर्शन कर नगर के 18 बाल संघपतियों के नेतृत्व में हरनावदा के लिए पैदल संघ का प्रस्थान किया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में समाज जनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। नगर भ्रमण के दौरान समाज जनों ने अपने-अपने घरों के बाहर बाल संघपतियों का फूल और अक्षत से बधाकर आत्मिय स्वागत किया। तथा बच्चों के इस धार्मिक एवं प्रेरणादाई प्रयास की खूब अनुमोदना की। प्रातः 11 बजे हरनावदा पहुंचा। बाल संघपतियों का पद पक्षालन कर तिलक लगाकर बहुमन किया गया। इसके पश्चात आयोजन धर्म सभा में परिवर्तित हो गया जहां मातृ हृदया वात्सल्य मूर्ति साध्वी श्री अभय पूर्णा श्री जी महाराज साहब ने पैदल संघ के महत्व गुरु के प्रति समर्पण भावना तथा बच्चों में धार्मिक संस्कारों के महत्व प्रेरणादाई प्रवचन दिए। गर्वित कोठारी, सारांश झातरिया ने बाल संघपतियों का बहुमान किया।दादा आदिनाथ भगवान की विशेष आरती के लाभार्थी बसंती लाल जैन ने की।मंगल द्वीप आरती के लाभार्थी शिखर महात्मा ने लाभ उठाया। साध्वी श्री महाराज ने कहा कि बचपन से ही धर्म और गुरु के प्रति श्रद्धा एवं समर्पण भावना विकसित होने से बच्चों का संस्कार मय में जीवन बनता है। बच्चों के इस धार्मिक गतिविधि से समाज में धर्म, गुरु भक्ति और संस्कारों के प्रति जागरूकता का सुंदर संदेश प्रसारित हुआ। धर्मसभा के पश्चात् बाल संघपतियों द्वारा श्री संघ का स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया।पूरे आयोजन में बाल संघपतियों की श्रद्धा, उत्साह एवं समाजजनों का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में जैन श्री संघ अध्यक्ष अशोक चपलोत ने आभार व्यक्त किया। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |