अवैध शराब से भरी बोलेरो का पीछा : विधायक समर्थक की गाड़ी को टक्कर, कार्रवाई की मांग पर थाने में धरने पर बैठे विधायक व भारत आदिवासी पार्टी कार्यकर्ता....
सैलाना क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन को लेकर मंगलवार को बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। बिना नंबर प्लेट और काले कांच लगी बोलेरो गाड़ी में अवैध शराब ले जाए जाने की सूचना पर विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अपने साथियों के साथ पीछा किया। आरोप है कि इसी दौरान कोटड़ा क्षेत्र में शराब से भरी बोलेरो ने विधायक के साथी नागेश्वर की बोलेरो को टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
बताया जा रहा है कि संदिग्ध गाड़ी सैलाना बायपास स्थित शराब दुकान से शराब भरकर निकली थी। पीछा करने पर वाहन अडवाणिया से बागरियों की खेड़ी मार्ग होते हुए बाजार क्षेत्र में शराब खाली कर बायपास पहुंचा, जहां विधायक और समर्थकों ने वाहन को पकड़वाकर पुलिस को सूचना दी।
घटना के बाद विधायक कमलेश्वर डोडियार सैलाना थाने पहुंचे और शराब जब्त कर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में जिला जनपद उपाध्यक्ष केशुराम निनामा, भारत आदिवासी पार्टी के चंदू मईडा सहित समस्त भारत आदिवासी पार्टी के कार्यकर्ता भी धरने में शामिल रहे।
करीब सवा दो घंटे से अधिक समय तक धरना पुलिस थाने मे जारी। विधायक पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने अब तक शराब रिकवर नहीं की है, जिससे मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
रिपोर्टर जितेंद्र कुमावत