रतलाम केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत 2.0 योजना धामनोद नगर में भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है ₹307 लाख की लागत से बिछाई जा रही पाइपलाइन के घटिया निर्माण और मनमानी कार्यशैली के खिलाफ नागरिकों और पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है मंगलवार को जिला कलेक्टर जनसुनवाई में वार्ड पार्षद मदनलाल पाटीदार और स्थानीय निवासी दशरथ राव ने इस संबंध में साक्ष्यों के साथ आवेदन सौंपकर जांच की मांग की है
मकानों को खतरा संकरी गलियों में भारी जेसीबी ब्रेकर के उपयोग से कई पुराने मकानों में दरारें आ गई हैं नागरिक दशरथ राव का दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त होने के कारण परिवार को घर खाली करना पड़ा है
मानकों की अनदेखी पाइपलाइन न तो निर्धारित गहराई पर बिछाई जा रही है और न ही गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग हो रहा है
व्यवस्थाएं ठप खुदाई के दौरान पुरानी पाइपलाइन टूटने से जल आपूर्ति बाधित है सुरक्षा बैरिकेडिंग न होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं
जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की मांग उच्च स्तरीय तकनीकी समिति द्वारा कार्य की निष्पक्ष जांच हो
क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कर प्रभावितों को तत्काल मुआवजा मिले और दोषी ठेकेदार और मिलीभगत करने वाले अधिकारियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हो
भविष्य में संकरी गलियों में भारी मशीनों के बजाय छोटी मशीनों का उपयोग अनिवार्य किया जाए
वर्तमान स्थिति में मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सीएमओ धामनोद से तथ्यों सहित जवाब तलब किया है नागरिकों ने इस मामले में सीएम हेल्पलाइन सहित शासन के वरिष्ठ स्तरों पर भी मोर्चा खोल रखा है
लेवेन्द्र सिह शेखावत पप्पू भैया रतलाम जिला ब्युरो चीफ SSE NEWS 9926340080