|
|
रात्रि चौपाल में बिजली, पानी, सड़क से लेकर स्वरोजगार के त्वरित निराकरण के निर्देश नीमच : "प्रशासन गांव की चौखट पर" की संकल्पना को साकार करते हुए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने रविवार को जिलाधिकारियों के साथ तहसील जीरन के अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्राम दलपतपुरा में रात्रि चौपाल आयोजित की। कलेक्टर ने ग्रामीणों के साथ एक ही जाजम पर बैठकर एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल के प्रमुख निर्णय एवं निर्देश: स्वरोजगार को बढ़ावा- भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के तहत *11 हितग्राहियों के प्रकरण तैयार* किए गए। पैर से दिव्यांग युवक पवन को इसी योजना में ऋण सहायता एवं आवश्यकता पड़ने पर *रेड क्रॉस से भी आर्थिक मदद* का आश्वासन दिया गया। हर घर नल से जल- जल निगम को क्षेत्र के सभी गांवों में 3 दिन में गुणवत्ता पूर्ण रोड रेस्टोरेशन एवं वंचित बसाहटों में *हर घर नल कनेक्शन* उपलब्ध कराने के निर्देशदिए। महाप्रबंधक जल निगम ने बताया कि दो माह में सभी गांवों में नल से जलापूर्ति* प्रारंभ हो जाएगी। स्थानीय युवक प्रेमलाल को पंप ऑपरेटर का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बिजली समस्या का समाधान- ग्राम दलपतपुरा की विद्युत लाइन जीरन से जोड़ने हेतु *एक सप्ताह में सर्वे कर प्रस्ताव* तैयार करने के निर्देश। लो वोल्टेज समाधान हेतु *3 दिन में अधिक क्षमता का नया ट्रांसफार्मर* लगाने का आश्वासन। सड़क मरम्मत- लोक निर्माण विभाग को *जीरन-चीता खेड़ा सड़क की तत्काल मरम्मत* एवं एक सप्ताह में गड्ढे ठीक करने के निर्देश। ग्राम हरवार में पीएमजीएसवाई की क्षतिग्रस्त सड़क *संधारण अवधि में होने से ठेकेदार से तत्काल ठीक कराने* के निर्देश। ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था - पीएचई को मंगलवार को दलपतपुरा पहुंचकर *नवीन नलकूप खनन व हैंडपंपों में सिंगल फेस पंप* स्थापित कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश। आधारभूत संरचना- स्टाप डेम मरम्मत, शाला बाउंड्री वॉल, दलपतपुरा-अघोरिया मार्ग पर पुलिया, नायनखेड़ी में शमशान शेड एवं खेल मैदान निर्माण के *प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश पंचायत सचिव को दिए। वन क्षेत्र आबादी का व्यवस्थापन- वन एवं राजस्व विभाग को संयुक्त सर्वे कर एसडीएम के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कर वन क्षेत्र में व्यवस्थापन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये । सामाजिक सुरक्षा-गांव की महिला *आशा बेवा दौलत राम* की समग्र आईडी बनाने, नियमानुसार पेंशन, खाद्यान्न पात्रता पर्ची एवं शासन की अन्य योजनाओं का पात्रतानुसार लाभ दिलाने के निर्देश जनपद सीईओं को दिए गये। कुपोषण पर वार - महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से *सेम एवं मैंम श्रेणी के 5 बच्चों को सुपोषण किट प्रदान की गई।मुख्यमंत्री मजरा-टोला योजना के तहत पुरानी आबादी दलपतपुरा में सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत हो गया है, शीघ्र निर्माण प्रारंभ होगा। कलेक्टर ने रात्रि चौपाल के पश्चात अधिकारियों के साथ ग्राम में ही रात्रि भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, वन मंडलाधिकारी श्री एस.के. अटोदे, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम श्री संजीव साहू सहित समस्त जिला अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण जन एवं महिलाएं उपस्थित थे। |