|
|
भीलवाड़ा : अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ के आव्हान पर भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व मे कर्मचारियों की लंबीत मांगों के प्रति सरकार के उदासीन रवेये के खिलाफ में आज महात्मा गाँधी अस्पताल के कर्मचारियों ने अपनी आपातकालीन सेवाओं को देखते हुए 1 घंटे का प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार ना करते हुए एक अनूठा विरोध करते हुए वार्डो मे जाकर मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरित किये | महासंघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित व्यास ने बताया की आंदोलन को लेकर महासंघ को विभिन्न कर्मचारी संगठनो का समर्थन प्राप्त है, आगे व्यास ने बताया की कर्मचारियों को लंबित मांगों को लेकर विभिन्न कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक में कर्मचारियों की वाजिब मांगों पर सरकार के संवेदनहीन रवेये पर रोष व्यक्त करते हुए सर्वसम्मति से प्रदेशव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया गया है, पिछले डेढ़ माह से कर्मचारियों की वेतन से पैसों की कटौती के बाद भी निजी अस्पतालों में आर जी एच एस सुविधा ठप पड़ी है गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कर्मचारियों और पेंशनर इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं वित्तीय वर्ष बीत जाने के बाद भी समर्पित अवकाश का नगद भुगतान नहीं हुआ, वोकेशनल प्रशिक्षको की लंबित मांगे हरियाणा मॉडल लागू करना लंबे समय से नहीं मानी जा रही है,महात्मा गाँधी अस्पताल मे लगे कम्प्यूटर कर्मियों को सीएसआर नियम मे शामिल करने इन्ही 25 सूत्रीय मांगो को लेकर पहले ही 20 मई को अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन दीया गया था साथ ही चेतावनी दीं थी की मांगे नहीं मानने पर प्रतिदिन 1 घंटे का सांकेतिक प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराएंगे इसके बावजूद सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, इससे आक्रोषित होकर प्रदेश के समस्त सरकारी विभागों और कार्यालयों मे आज 25 मई से 7 दिनो तक विरोध प्रदर्शन किया जायेगा, जिला प्रवक्ता गिरिराज लड्ढा ने बताया की महासंघ नेआगे चेतावनी दी है कि इसके बाद भी सकारात्मक कदम नहीं उठा तो प्रदेश स्तर पर उग् आंदोलन किया जायेगा | रिपोर्ट : राजकुमार जी गोयल |