रतलाम / ताल
रतलाम जिले के थाना ताल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सात पेटी अवैध शराब और तस्करी में उपयोग की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 55.460 बल्क लीटर बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना ताल पुलिस की टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व में गठित टीम ने दबिश देकर आरोपी विक्रम सिंह पिता शम्भुसिंह सोंधिया राजपूत (35 वर्ष) निवासी दोलतपुरा थाना ताल को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 06 पेटी देशी प्लेन शराब एवं 01 पेटी पावर स्ट्रांग 10000 बीयर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 26 हजार 400 रुपये आंकी गई है। वहीं शराब परिवहन में उपयोग की जा रही हिरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (एमपी 43 जेडपी 0244) भी जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 267/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त करने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा सके।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी एक्ट के 08 प्रकरण दर्ज हैं, जिससे स्पष्ट है कि वह लंबे समय से अवैध शराब कारोबार से जुड़ा हुआ था।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी, सउनि पंकज भम्भोरिया, आरक्षक पवन, शुभम सिंह, राहुल एवं मनीष की सराहनीय भूमिका रही। ताल पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप ।
Crime reporter Jitendra Kumawat