सैलाना। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज टेकाम के सैलाना विधानसभा क्षेत्र में प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं एसटी मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ आदिवासी नेता गोविंद डामोर ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे कार्यक्रम में संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश के त्रि-महामंत्री श्री सोहन सिंह मरावी, वीरेंद्र सिंह बघेल एवं दिलीप कुमार मकवाना विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मंच पर भाजपा एसटी मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संगीता विजय चारेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक शैतानसिंह पटेल, पूर्व प्रदेश मंत्री नारायण सिंह मईड़ा, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता मोतीलाल निनामा, जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, सांसद प्रतिनिधि संजय टांक, जिला मंत्री एवं जनपद अध्यक्ष सैलाना कैलाशी चारेल, जनपद अध्यक्ष बाजना केलाश मुनिया, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष शंभू सिंह गणावा, सैलाना मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, बाजना मंडल अध्यक्ष नरेंद्र वसुनिया, माताजी मंडल अध्यक्ष कैलाश झोड़ियां, सरवन मंडल अध्यक्ष भेरूसिंह निनामा तथा रावटी मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह जाट की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सुरेश सिंघाड़, युवा नेता हिमांशु डोडियार, बसंत कटारा, सरपंच रवि वसुनिया, वरिष्ठ नेता किशोर कसेरा, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री विकास परगी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी जाट, देवचंद पाटीदार, नाथूलाल राठौड़, पार्षद विशाल धाभाई, कुलदीप कुमावत, युवा मोर्चा जिला मंत्री सुरेश लबाना, महामंत्री सुभाष भाभर तथा एसटी मोर्चा सैलाना मंडल अध्यक्ष दिनेश निनामा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, युवा साथी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपने प्रथम नगर आगमन पर मिले आत्मीय स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन आदिवासी समाज के उत्थान और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा कार्यकर्ताओं की ताकत ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है।
कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। भव्य स्वागत समारोह ने सैलाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और एसटी मोर्चा की संगठनात्मक मजबूती तथा कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रभावी प्रदर्शन किया।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत