रतलाम। शहर के बजरंग नगर स्थित खेड़ापति हनुमान धाम आश्रम में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, नए हनुमान चालीसा केंद्रों के गठन तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष संतोष पहलवान, राष्ट्रीय बजरंग दल मालवा प्रांत महामंत्री भूपेन्द्र पाटीदार तथा गुप्तकाशी मठ के पूज्य शिवगिरी जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करना है। इसके लिए गांव-गांव और मोहल्लों तक हनुमान चालीसा केंद्रों का विस्तार किया जाएगा, जिससे युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके।
बैठक में आगामी 24 जून को संगठन के स्थापना दिवस को उत्साह और भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही आने वाले समय में संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने को लेकर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर लाखन सिंह चंद्रावत सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का वातावरण धार्मिक एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत
देश : हनुमान चालीसा केंद्रों के विस्तार और स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक संपन्न....