|
|
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार 22 जून से 22 जुलाई 2026 तक चल रहे विशेष राजस्व महा अभियान के तहत सोमवार को ग्राम धनेरियाकला में हल्कावार शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में राजस्व विभाग द्वारा कुल 18 किसानों की फार्मर आईडी बनवाई गई। शिविर में खाद अनुपलब्धता, शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण, रास्ता चोड़ीकरण, पेंशन, राशन समस्या सहित 13 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में अधिकांश प्रकरणों का मौके पर सहमति,GRS,EKYC के माध्यम से निराकरण किया गया। भूमि अतिक्रमण के प्रकरण दर्ज कर, अग्रिम कार्यवाही हेतु चिन्हित किए गएहै। बंदोबस्त व नक्शा दुरुस्ती के प्रकरणों में सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शिविर में तहसीलदार श्री संजय मालवीय, थाना प्रभारी बघाना श्री राधेश्याम दांगी, पटवारी श्री नरेन्द्र पाटीदार, सरपंच श्री राजेश राठौर, सचिव श्री प्रेमसिंह चुण्डावत, GRS श्री गजेन्द्रसिंह राजपूत व सहकारी सहायक श्रीअनिल कुमार शिविर में उपस्थित थे। अभियान से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर त्वरित समाधान उपलब्ध हुआ। यह जानकारी तहसीलदार नीमच श्री संजय मालवीय ने दी है। |