|
|
नीमच। रोटरी क्लब ऑफ नीमच कैंट द्वारा रोटरी वर्ष 2026–27 के नवीन पदाधिकारियों का पदस्थापना (Installation Ceremony) समारोह आज 10 जुलाई, (शुक्रवार) शाम 7:30 बजे से सुंदरम मैरिज गार्डन, नीमच सिटी रोड पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नवीन सत्र के पदाधिकारी को पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प दिलाया जाएगा। नवीन कार्यकारिणी में रोटेरियन मयंक जायसवाल अध्यक्ष, रोटेरियन भारत सिंह अहीर (पार्षद) सचिव तथा रोटेरियन अनिल कुमार तोतला कोषाध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन संस्कार कोठारी (RI D 3040) होंगे। पदस्थापना अधिकारी के रूप में पीडीजी रोटेरियन दर्शन सिंह गांधी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक मंडलाध्यक्ष रोटेरियन पवन पोरवाल की उपस्थित समारोह को गरिमा प्रदान करेगी। रोटरी कैंट ने सभी रोटेरियन साथियों, आमंत्रित अतिथियों एवं समाजजनों से समारोह में उपस्थित होकर नव-निर्वाचित टीम का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है। रोटरी इंटरनेशनल वर्ष 2026–27 का वैश्विक संदेश "Create Lasting Impact" है, जिसके अनुरूप क्लब सेवा एवं सामाजिक कार्यों के नए संकल्प के साथ वर्षभर विभिन्न जनहितकारी गतिविधियाँ संचालित करेगा। |