|
|
आगर-मालवा : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरूवार को PMSMA क्लीनिक आयोजित किया गया । मासिक PMSMA क्लीनिक में कुल 90 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें उच्च जोखिम गर्भावस्था की कुल 41 महिलाओं का चिन्हांकन कर उन्हें आवश्यक औषधियां एवं परिवहन सुविधा दी। साथ ही 40 महिलाओं की नि:शुल्क सोनोग्राफी शासन की योजनांतर्गत ई-रूपी टोकन के माध्यम से कराई गई। महिलाओं को शहर में संचालित निजी सोनोग्राफी सेंटर पर समुचित नि:शुल्क सोनाग्राफी की सुविधा की मॉनिटरिंग एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत की गई। इस अवसर पर महिलाओं को न्यूट्री बास्केट भी प्रदान की गई। उक्त जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर मनीष कुरील ने दी है। |