रतलाम
नगर परिषद धामनोद की साधारण बैठक 17 जुलाई 2026 को भारी हंगामे के साथ संपन्न हुई बैठक में डीजल खर्च और अतिक्रमण की जानकारी न मिलने पर पार्षदों और अध्यक्ष के बीच तीखी बहस हुई इस दौरान 4 पीआईसी (प्रेसिडेंट-इन-काउंसिल) सदस्यों सहित कुल 8 पार्षद बैठक से नदारद रहे जिससे नगर परिषद की अंदरूनी खींचतान भी उजागर हुई है
मुख्य विवाद
जानकारी नहीं देने पर भड़के पार्षद
बैठक की शुरुआत में ही वार्ड 11 के पार्षद मुकेश चौधरी और वार्ड 4 के पार्षद मदनलाल पाटीदार ने पूर्व में मांगी गई डीजल खर्च और अतिक्रमण की जानकारी पर सवाल उठाए
अध्यक्ष का बयान
अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा अजय डिंडोर ने पत्रों के बारे में अनभिज्ञता जताते हुए कहा मुझे आपके पत्र की कोई जानकारी नहीं है
भ्रष्टाचार के आरोप
पार्षदों ने रसीद (ओसी) दिखाते हुए आरोप लगाया कि जानबूझकर जानकारी छिपाकर भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया जा रहा है आंकड़ों के सामने आने पर बड़ा घोटाला उजागर हो सकता है
प्रशासन का लिखित आश्वासन
भारी हंगामे के बाद मुख्य नगर परिषद अधिकारी (CMO) पूजा गोयल ने लिखित में आश्वासन दिया कि एजेंडे में शामिल न होने के कारण आज जानकारी नहीं दी जा सकती इसे अगली बैठक के एजेंडे में शामिल कर सार्वजनिक किया जाएगा
एजेंडा सूची में नाम को लेकर आपत्ति
बैठक के 21 बिंदुओं की कार्यसूची पर चर्चा के दौरान पार्षद मुकेश चौधरी ने एक चौराहे का नाम पुराना लिखे जाने पर आपत्ति जताई उन्होंने कहा कि टंकी चौराहा का नाम पूर्व में ही टंट्या मामा चौराहा किया जा चुका है इसके बावजूद कार्यसूची में पुराना नाम लिखना नगर परिषद की लापरवाही को दर्शाता है
बैठक में स्वीकृत हुए मुख्य विकास कार्य
विवाद शांत होने के बाद परिषद ने निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा और स्वीकृति दी
प्रशासनिक व वित्तीय
पेंशन और नामांतरण की स्वीकृति
विकास कार्य
वार्ड 2 3 4 5 9 10 और 12 में नाली निर्माण भैंसासुरी मंदिर से CC रोड मेला ग्राउंड नाली-जाली और वार्ड 12 में रिटेनिंग वॉल का निर्माण
अन्य स्वीकृतियां
भल्याबीड में प्राथमिक स्कूल के लिए जमीन खेल ग्राउंड लेवलिंग स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां और इलेक्ट्रिशियन-ड्राइवर की संविदा भर्ती
नागरिकों की मांग
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि डीजल वाहन और अतिक्रमण से जुड़े पूरे रिकॉर्ड को सार्वजनिक किया जाए ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके अब सभी की नजरें अगली बैठक पर टिकी हैं
लेवेन्द्र सिह शेखावत पप्पू भैया रतलाम जिला ब्युरो चीफ SSE NEWS 9926340080