रतलाम / जावरा। जैन सोशल ग्रुप जावरा संगिनी द्वारा होटल साईराज चौपाटी बस स्टैंड के पास आयोजित कश्मीरी थीम पर आधारित संगिनी पार्टी उत्साह उमंग और पारंपरिक रंगों से सराबोर रही। कार्यक्रम में सभी संगिनी बहनें आकर्षक कश्मीरी परिधानों में सजी नजर आईं जिससे पूरा आयोजन स्थल मानो कश्मीर की खूबसूरत वादियों का जीवंत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। रंगीन सजावट पारंपरिक परिधान और सांस्कृतिक माहौल ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आत्मीय स्वागत के साथ हुआ। इसके बाद तंबोला कार्ड गेम और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें संगिनी बहनों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर आनंद उठाया। हंसी खुशी और आपसी सौहार्द से भरपूर माहौल ने सभी का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान बहनों के बीच अपनत्व और एकजुटता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप जावरा संगिनी की नवीन अध्यक्ष श्रीमती अलका अजय पटवा सचिव श्रीमती मनीषा संदीप रांका कोषाध्यक्ष श्रीमती नम्रता आलोक बरैया तथा रूबी शेखर मांडौत और श्रुति विशाल जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन श्रीमती हेमा दिलीप पगारिया ने किया। समापन अवसर पर सचिव श्रीमती मनीषा संदीप रांका ने सभी संगिनी बहनों अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सभी के योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में विद्या कांठेड राखी धारीवाल पायल पोखरना स्नेहा चोरडिया रश्मि कावड़िया शिल्पा दुग्गड़ आशा कांकरिया टीना धारीवाल प्रीति भटेवरा सारिका पोखरना संगीता डोसी ज्योति कांठेड प्रवीणा चोरडिया संगीता संचेती रानी कांठेड पदमा जैन श्रुति जैन जया दसेड़ा चित्रा मेहता रूबी मांडोत प्रियंका जैन नीलम मूनत मनीषा पगारिया प्रियंका डूंगरवाल नीलम करनावट वर्षा छाजेड़ अंकिता करनावट मोनिका बरैया काजल कांठेड पूजा कोठारी विनीता कांठेड सहित बड़ी संख्या में संगिनी बहनों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने इसे जैन सोशल ग्रुप जावरा संगिनी का एक यादगार और सफल आयोजन बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की। सचिव मनीषा संदीप रांका ने बताया कि इस तरह के आयोजन सामाजिक समरसता आपसी संवाद और पारिवारिक रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत