मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत मंदसौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर NXG मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी.एस. बघेल एवं एसडीओपी श्री कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा की गई।
पुलिस को 20 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हीरो स्प्लेंडर NXG (RJ 09 SH 1996) मोटरसाइकिल से नाहरगढ़ होते हुए महाराष्ट्र की ओर अवैध अफीम की तस्करी करने जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध को रोका और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 4 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। आरोपी के विरुद्ध थाना नाहरगढ़ में अपराध क्रमांक 298/26 के तहत धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
नाहरगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता : 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त