|
|
आगर-मालवा : आयुक्त खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग आगर-मालवा द्वारा जिले में आमजनों को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त दूध उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, विभिन्न दूध विक्रेताओं, डेयरी एवं मिल्क चिलिंग सेंटरों का निरीक्षण किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आगर ने बताया कि इसी क्रम में विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को विभिन्न तीन संस्थानों से दूध के नमूने संग्रहित किए गएहै। टीम द्वारा श्री सांवरिया दूध डेयरी, इण्डस्ट्रीयल एरिया आगर से मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। वैष्णवी मिल्क चिलिंग सेंटर, इण्डस्ट्रीयल एरिया आगर से भैंस के दूध का नमूना लिया और अनिल मिल्क प्रोडक्ट्स, इण्डस्ट्रीयल एरिया आगर-मालवा से भैंस के दूध का नमूना लिया गया है खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बी.एस. जामोद ने बताया कि संग्रहित दूध के नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल गुणवत्ता जांच हेतु भेजा गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। |