|
|
टीकमगढ़ जिले के नन्ही टेहरी में शासकीय उचित मूल्य दुकान पर गरीबों को बांटने के लिये आये गेहूं में जानवर की हड्डियां मिलने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राशन की दुकान पर जब वितरण के लिये पहली गेहूं की बोरी खोली तो उसमें किसी जानवर के सिर की हड्डी निकलने से उपभोक्ता में में हड़कंप मच गया। इसके बाद उपभोक्ताओं ने खराब राशन लेने से मना कर दिया। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, टीकमगढ़ से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक सप्ताह में मांगा है। |