|
|
आगर-मालवा : आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव द्वारा आगर शहर एवं जिले में विक्रय हो रहे दूध पर विशेष निगरानी रखने एवं गुणवत्ता जांच के लिए नमूने संग्रहित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा जिले में आमजनों को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त दूध उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दूध विक्रेता, डेयरी एवं चिलिंग सेंटरों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा टीम ने गुरुवार को देवशक्ति दूध डेयरी, छावनी से मिश्रित दूध का नमूना, बैजनाथ आइस फैक्ट्री, इंडस्ट्रियल एरिया से टोण्ड मिल्क का नमूना एवं *आगर दूध शीत केन्द्र, इंडस्ट्रियल एरिया से दूध का नमूना संग्रहित किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बी.एस. जामोद ने बताया कि उक्त दूध के नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, गुणवत्ता जांच हेतु भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। |