|
|
बैतूल जिले के पाधर स्थित पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को छात्रावास में होने वाली अव्यवस्थाएं एवं अधीक्षक द्वारा की जा रही बदसलूकी और रुपये की मांग को लेकर छात्राओं को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छात्रावास अधीक्षक द्वारा छात्राओं के साथ मारपीट की जाती है इसके साथ-साथ छात्राओं से पैसे और कई तरह के सामान की मांग की जाती है। इस कारण छात्राओं को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच अधीक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक एवं जिला शिक्षा अधिकारी, बैतूल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक सप्ताह में मांगा है। |