|
|
जबलपुर जिले के गोरखपुर तहसील क्षेत्र में गरीब महिलाओं के फर्जी बीपीएल कार्ड बनने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोरखपुर क्षेत्र में रहने वाली कई गरीब महिलाओं ने बीपीएल कार्ड के लिये संबंधित तहसील कार्यालय में संपर्क किया। वहां पदस्थ एक महिला कर्मचारियों द्वारा राशन कार्ड बनाने के लिए गरीब महिलाओं से पैसों की मांग की गई और इसके बाद उनके फर्जी राशन कार्ड बना दिये। फर्जी राशन कार्ड बनने के कारण गरीब महिलाओं को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। साथ ही उन्हें कई शासकीय योजनाओं से वंचित भी होना पड़ रहा है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, जबलपुर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक सप्ताह में मांगा है। |