|
|
आगर : जिला पंचायत आगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी.एस. सोलंकी ने शुक्रवार को जनपद पंचायत आगर एवं बडौद क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति का गहन निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान श्री सोलंकी ने ग्राम पंचायत तनोडिया, पिपलोन कला, मदकोटा एवं सुदवास में जल निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, वीरांगना बाई,जी रामजी योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों का स्थल पर जाकर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ग्राम तनोडिया में नल जल योजना के कार्य में धीमी प्रगति पाए जाने पर श्री सोलंकी ने जल निगम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के संबंधित अधिकारियों को कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने एसडीओ, पीएचई को एक दल गठित कर योजना की तकनीकी एवं वित्तीय जांच करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जनपद पंचायत आगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमल मंडलोई, जिला पंचायत की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे। |