रतलाम। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का 72वां स्थापना दिवस शनिवार को रतलाम स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गरिमामय एवं भव्य वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, विभिन्न संबद्ध संगठनों के प्रतिनिधियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री बालमुकुंद पाटीदार, वरिष्ठ मार्गदर्शक दिलीप मेहता, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के अखिल भारतीय मंत्री शिवलहरी शर्मा तथा राज्य कर्मचारी संघ के संभाग अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा भारतीय मजदूर संघ की स्थापना, उद्देश्य, विचारधारा और राष्ट्रहित में संगठन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 को हुई थी और तब से संगठन श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने संगठन के मूल मंत्र राष्ट्र हित में करेंगे काम, काम का लेंगे पूरा दाम तथा बीएमएस की क्या पहचान, त्याग तपस्या और बलिदान को आत्मसात कर श्रमिक हितों के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के जिला अध्यक्षों एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित मांगीलाल पंडित, रामेश्वर पाटीदार, राजेश जोशी, संजय राठौर, चरण चौधरी, सुरेश जोशी, भारतीय मजदूर संघ की जिला उपाध्यक्ष स्वाति जोशी, भाग्यवती सेन, रेखा सेन, अजय उपाध्याय, मोतीलाल भाभर, नरेंद्र जाट, अशोक पवार, अशोक शर्मा, कैलाश परमार, परसराम पाटीदार, प्रमोद पाठक, किशोर मंडोरा तथा कार्यालय मंत्री श्याम मनोहर यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान दिनेश राघोंटा ने संघ गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों का परिचय जिला सहमंत्री चरण सिंह चौधरी ने कराया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन जिला महामंत्री दिलीप पाटीदार ने किया, जबकि अंत में जिला सहमंत्री संजय राठौर ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
स्थापना दिवस समारोह में संगठन के पदाधिकारियों ने श्रमिक हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। पूरे कार्यक्रम में संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत