• होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
× Avatar
Forgot password?
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
  • गिरवर माता मंदिर की पहाड़ी पर हरियाली का महाअभियान : गरवाल समाज ने लगाए 1111 पौधे, 350 समाजजनों ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश...

    JITENDRA KUMAWAT   - रतलाम
    गिरवर माता मंदिर की पहाड़ी पर हरियाली का महाअभियान
    देश   - रतलाम[03-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

  • रतलाम / शिवगढ । पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकजुटता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जय श्री गिरवर माता जी मंदिर, भेड़ली-शिवगढ़ पहाड़ी पर गरवाल समाज द्वारा रविवार, 2 अगस्त 2026 को 1111 वानिकी एवं फलदार पौधों का भव्य पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। मुख्य समिति अध्यक्ष मोहनलाल गरवाल एवं मुख्य समिति सचिव ईश्वर सिंह गिरवाल के आह्वान पर आयोजित इस अभियान में रतलाम, धार, झाबुआ, उज्जैन और इंदौर सहित विभिन्न जिलों से लगभग 300 से 350 समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी से सहायक संचालक उद्यान पद पर पदोन्नत होने पर शैतान सिंह गरवाल का पौधारोपण के माध्यम से अभिनंदन किया गया।

    अभियान के अंतर्गत पीपल, बरगद, नीम, आंवला, सीताफल, रामफल, अशोक, करंज, शीशम, गुलमोहर, इमली, यूकेलिप्टस और रातरानी सहित कुल 1111 पौधों का रोपण किया गया। समाजजनों ने पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण का भी सामूहिक संकल्प लिया।
    मुख्य समिति अध्यक्ष मोहनलाल गरवाल ने कहा कि आने वाले समय में हजारों और पौधे लगाए जाएंगे तथा गिरवर माता जी की पूरी पहाड़ी को हराभरा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह स्थल गरवाल समाज की कुलदेवी का पवित्र धाम है और इसकी रक्षा व संरक्षण प्रत्येक परिवार की जिम्मेदारी है।

    मुख्य सलाहकार शैतान सिंह गरवाल ने कहा कि माता मंदिर के विकास में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी लोगों का समाज सदैव स्वागत करेगा। उन्होंने आदिवासी समाज सहित सभी नागरिकों से जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रकृति संरक्षण हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है।

    कार्यक्रम में 100 वर्ष से अधिक आयु के हवजी बा गरवाल ने गिरवर माता मंदिर के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि वर्षों पहले यहां केवल एक छोटी प्रतिमा और एक पौधा था। समाज के पूर्वजों ने सामूहिक सहयोग से मंदिर, सड़क, टीन शेड, विद्युत, पेयजल सहित अनेक सुविधाओं का विकास कराया। उन्होंने यह भी बताया कि राजस्व न्यायालय में चले विवाद में गरवाल समाज ने ऐतिहासिक दस्तावेजों के आधार पर अपने अधिकार सिद्ध कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

    कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात के विभिन्न जिलों से प्रतिवर्ष एक लाख से अधिक श्रद्धालु गिरवर माता जी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं तथा नवरात्रि के दौरान यहां विशाल धार्मिक आयोजन और भंडारे आयोजित किए जाते हैं। पौधारोपण के बाद सभी पौधों की सुरक्षा के लिए धार जिला अध्यक्ष अनोखीलाल गरवाल द्वारा ड्रिप सिंचाई की समुचित व्यवस्था किए जाने की जानकारी भी दी गई, जिससे लगाए गए पौधों का बेहतर संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

    इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक नानूराम गरवाल, अनोखीलाल गिरवाल, नारायण गरवाल, गोरीशंकर गरवाल, दशरथ गिरवाल, महेंद्र सिंह गरवाल, सूरसिंह गरवाल, बगदीराम गिरवाल, रूपसिंह गरवाल, नंदू गरवाल, मांगीलाल गिरवाल, लालचंद गरवाल, रानीसिंह, जानकीलाल गरवाल, प्रेम गरवाल, ईश्वर गरवाल, रायचंद गरवाल, मनोहर सहित विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का संचालन नारायण सिंह गरवाल (जिलाध्यक्ष, झाबुआ) ने किया, जबकि अंत में मुख्य समिति सचिव ईश्वर सिंह गिरवाल (धार) ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया। 

    रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत 

  • गिरवर माता मंदिर की पहाड़ी पर हरियाली का महाअभियान : गरवाल समाज ने लगाए 1111 पौधे, 350 समाजजनों ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश...

    JITENDRA KUMAWAT   - रतलाम
    गिरवर माता मंदिर की पहाड़ी पर हरियाली का महाअभियान
    देश   - रतलाम[03-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

    रतलाम / शिवगढ । पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकजुटता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जय श्री गिरवर माता जी मंदिर, भेड़ली-शिवगढ़ पहाड़ी पर गरवाल समाज द्वारा रविवार, 2 अगस्त 2026 को 1111 वानिकी एवं फलदार पौधों का भव्य पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। मुख्य समिति अध्यक्ष मोहनलाल गरवाल एवं मुख्य समिति सचिव ईश्वर सिंह गिरवाल के आह्वान पर आयोजित इस अभियान में रतलाम, धार, झाबुआ, उज्जैन और इंदौर सहित विभिन्न जिलों से लगभग 300 से 350 समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी से सहायक संचालक उद्यान पद पर पदोन्नत होने पर शैतान सिंह गरवाल का पौधारोपण के माध्यम से अभिनंदन किया गया।

    अभियान के अंतर्गत पीपल, बरगद, नीम, आंवला, सीताफल, रामफल, अशोक, करंज, शीशम, गुलमोहर, इमली, यूकेलिप्टस और रातरानी सहित कुल 1111 पौधों का रोपण किया गया। समाजजनों ने पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण का भी सामूहिक संकल्प लिया।
    मुख्य समिति अध्यक्ष मोहनलाल गरवाल ने कहा कि आने वाले समय में हजारों और पौधे लगाए जाएंगे तथा गिरवर माता जी की पूरी पहाड़ी को हराभरा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह स्थल गरवाल समाज की कुलदेवी का पवित्र धाम है और इसकी रक्षा व संरक्षण प्रत्येक परिवार की जिम्मेदारी है।

    मुख्य सलाहकार शैतान सिंह गरवाल ने कहा कि माता मंदिर के विकास में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी लोगों का समाज सदैव स्वागत करेगा। उन्होंने आदिवासी समाज सहित सभी नागरिकों से जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रकृति संरक्षण हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है।

    कार्यक्रम में 100 वर्ष से अधिक आयु के हवजी बा गरवाल ने गिरवर माता मंदिर के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि वर्षों पहले यहां केवल एक छोटी प्रतिमा और एक पौधा था। समाज के पूर्वजों ने सामूहिक सहयोग से मंदिर, सड़क, टीन शेड, विद्युत, पेयजल सहित अनेक सुविधाओं का विकास कराया। उन्होंने यह भी बताया कि राजस्व न्यायालय में चले विवाद में गरवाल समाज ने ऐतिहासिक दस्तावेजों के आधार पर अपने अधिकार सिद्ध कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

    कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात के विभिन्न जिलों से प्रतिवर्ष एक लाख से अधिक श्रद्धालु गिरवर माता जी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं तथा नवरात्रि के दौरान यहां विशाल धार्मिक आयोजन और भंडारे आयोजित किए जाते हैं। पौधारोपण के बाद सभी पौधों की सुरक्षा के लिए धार जिला अध्यक्ष अनोखीलाल गरवाल द्वारा ड्रिप सिंचाई की समुचित व्यवस्था किए जाने की जानकारी भी दी गई, जिससे लगाए गए पौधों का बेहतर संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

    इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक नानूराम गरवाल, अनोखीलाल गिरवाल, नारायण गरवाल, गोरीशंकर गरवाल, दशरथ गिरवाल, महेंद्र सिंह गरवाल, सूरसिंह गरवाल, बगदीराम गिरवाल, रूपसिंह गरवाल, नंदू गरवाल, मांगीलाल गिरवाल, लालचंद गरवाल, रानीसिंह, जानकीलाल गरवाल, प्रेम गरवाल, ईश्वर गरवाल, रायचंद गरवाल, मनोहर सहित विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का संचालन नारायण सिंह गरवाल (जिलाध्यक्ष, झाबुआ) ने किया, जबकि अंत में मुख्य समिति सचिव ईश्वर सिंह गिरवाल (धार) ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया। 

    रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत 

  • देश: बाजना में प्रथम सावन सोमवार पर उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब, 16 किमी की भव्य कांवड़ यात्रा और बाबा महाकाल की शाही सवारी ने बांधा समां...

    देश:
    देश   - रतलाम[03-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: बाजना में प्रथम सावन सोमवार पर उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब, 16 किमी की भव्य कांवड़ यात्रा और बाबा महाकाल की शाही सवारी ने बांधा समां...

    बाजना में प्रथम सावन सोमवार पर उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब, 16 किमी की भव्य कांवड़ यात्रा और बाबा महाकाल की शाही सवारी ने बांधा समां...
    देश   - रतलाम[03-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रतलाम-सैलाना में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, तहसीलदार को ज्ञापन सौंप राजस्व रिकॉर्ड किए जमा....

    देश:
    देश   - रतलाम[03-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रतलाम-सैलाना में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, तहसीलदार को ज्ञापन सौंप राजस्व रिकॉर्ड किए जमा....

    रतलाम-सैलाना में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, तहसीलदार को ज्ञापन सौंप राजस्व रिकॉर्ड किए जमा....
    देश   - रतलाम[03-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • रतलाम का थैलेसीमिया डे-केयर सेंटर बना पूरे प्रदेश के लिए मिसाल: भोपाल में गूंजा गोविंद काकानी का प्रस्ताव, नेट टेस्टिंग मशीन की रखी मांग....

    रतलाम का थैलेसीमिया डे-केयर सेंटर बना पूरे प्रदेश के लिए मिसाल:
    देश   - रतलाम[03-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • रतलाम का थैलेसीमिया डे-केयर सेंटर बना पूरे प्रदेश के लिए मिसाल: भोपाल में गूंजा गोविंद काकानी का प्रस्ताव, नेट टेस्टिंग मशीन की रखी मांग....

     भोपाल में गूंजा गोविंद काकानी का प्रस्ताव, नेट टेस्टिंग मशीन की रखी मांग....
    देश   - रतलाम[03-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • रतलाम-बांसवाड़ा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 11 वर्षीय बालिका को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर...

    रतलाम-बांसवाड़ा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा:
    देश   - रतलाम[03-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • रतलाम-बांसवाड़ा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 11 वर्षीय बालिका को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर...

     तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 11 वर्षीय बालिका को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर...
    देश   - रतलाम[03-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रफी किशोर के सदाबहार गीतों से सजी संगीत संध्या....

    देश:
    देश   - मंदसौर[03-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रफी किशोर के सदाबहार गीतों से सजी संगीत संध्या....

    रफी किशोर के सदाबहार गीतों से सजी संगीत संध्या....
    देश   - मंदसौर[03-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • बड़ी खबर: पटवारियों का प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन कलमबंद आंदोलन आज से शुरू, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप....

    बड़ी खबर:
    देश   - रतलाम[03-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • बड़ी खबर: पटवारियों का प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन कलमबंद आंदोलन आज से शुरू, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप....

     पटवारियों का प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन कलमबंद आंदोलन आज से शुरू, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप....
    देश   - रतलाम[03-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ रतलाम की कमान अब बृजलाल बौरिया के हाथों में, सम्मान समारोह में हुआ ऐतिहासिक ऐलान....

    देश:
    देश   - रतलाम[03-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ रतलाम की कमान अब बृजलाल बौरिया के हाथों में, सम्मान समारोह में हुआ ऐतिहासिक ऐलान....

    तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ रतलाम की कमान अब बृजलाल बौरिया के हाथों में, सम्मान समारोह में हुआ ऐतिहासिक ऐलान....
    देश   - रतलाम[03-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • गिरवर माता मंदिर की पहाड़ी पर हरियाली का महाअभियान: गरवाल समाज ने लगाए 1111 पौधे, 350 समाजजनों ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश...

    गिरवर माता मंदिर की पहाड़ी पर हरियाली का महाअभियान:
    देश   - रतलाम[03-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • गिरवर माता मंदिर की पहाड़ी पर हरियाली का महाअभियान: गरवाल समाज ने लगाए 1111 पौधे, 350 समाजजनों ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश...

     गरवाल समाज ने लगाए 1111 पौधे, 350 समाजजनों ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश...
    देश   - रतलाम[03-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: विभिन्न कर्मचारी एवं सामाजिक संगठनों ने किया शिक्षक एवं कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ का भव्य सम्मान

    देश:
    देश   - रतलाम[03-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: विभिन्न कर्मचारी एवं सामाजिक संगठनों ने किया शिक्षक एवं कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ का भव्य सम्मान

    विभिन्न कर्मचारी एवं सामाजिक संगठनों ने किया शिक्षक एवं कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ का भव्य सम्मान
    देश   - रतलाम[03-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • पारिवारिक विवाद ने ली खौफनाक शक्ल: पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार....

    पारिवारिक विवाद ने ली खौफनाक शक्ल:
    देश   - रतलाम[03-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • पारिवारिक विवाद ने ली खौफनाक शक्ल: पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार....

     पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार....
    देश   - रतलाम[03-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया गया सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र नीमच का 59वां स्थापना दिवस

    देश:
    देश   - नीमच[02-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया गया सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र नीमच का 59वां स्थापना दिवस

    शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया गया सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र नीमच का 59वां स्थापना दिवस
    देश   - नीमच[02-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: शिक्षा व्यवस्था पर आचार्य योगेश भारद्वाज का बड़ा प्रहार केवल डिग्री नहीं संस्कार भी जरूरी — शिक्षा से ही होगा राष्ट्र का पुनर्निर्माण...

    देश:
    देश   - रतलाम[02-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: शिक्षा व्यवस्था पर आचार्य योगेश भारद्वाज का बड़ा प्रहार केवल डिग्री नहीं संस्कार भी जरूरी — शिक्षा से ही होगा राष्ट्र का पुनर्निर्माण...

    शिक्षा व्यवस्था पर आचार्य योगेश भारद्वाज का बड़ा प्रहार केवल डिग्री नहीं संस्कार भी जरूरी — शिक्षा से ही होगा राष्ट्र का पुनर्निर्माण...
    देश   - रतलाम[02-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: विश्व आदिवासी दिवस पर पूरे मध्यप्रदेश में सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग तेज... सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र कहा- आदिवासी अस्मिता और संस्कृति के सम्मान में लिया जाए ऐतिहासिक निर्णय...

    विश्व आदिवासी दिवस पर पूरे मध्यप्रदेश में सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग तेज... सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र कहा- आदिवासी अस्मिता और संस्कृति के सम्मान में लिया जाए ऐतिहासिक निर्णय...
    देश   - रतलाम[02-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • भोलेनाथ की भक्ति में डूबेगा रतलाम: 3 अगस्त को निकलेगी माधव सेवा समिति की 11वीं भव्य कावड़ यात्रा, पांच पवित्र नदियों के जल से होगा विरुपाक्ष महादेव का दिव्य जलाभिषेक...

    भोलेनाथ की भक्ति में डूबेगा रतलाम:
    देश   - रतलाम[02-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • भोलेनाथ की भक्ति में डूबेगा रतलाम: 3 अगस्त को निकलेगी माधव सेवा समिति की 11वीं भव्य कावड़ यात्रा, पांच पवित्र नदियों के जल से होगा विरुपाक्ष महादेव का दिव्य जलाभिषेक...

     3 अगस्त को निकलेगी माधव सेवा समिति की 11वीं भव्य कावड़ यात्रा, पांच पवित्र नदियों के जल से होगा विरुपाक्ष महादेव का दिव्य जलाभिषेक...
    देश   - रतलाम[02-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रतलाम में ॐ महाशक्ति शिवाय सामाजिक सेवा संस्था का जिला गठन, जनसेवा के नए संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी का हुआ ऐलान

    रतलाम में ॐ महाशक्ति शिवाय सामाजिक सेवा संस्था का जिला गठन, जनसेवा के नए संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी का हुआ ऐलान
    देश   - रतलाम[02-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • LoginLogin