रतलाम। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद मालवा प्रांत की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के साथ आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। इस दौरान रतलाम एवं झाबुआ जिले की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए।
बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री प्रदीप गौर भोपाल क्षेत्र, क्षेत्रीय महामंत्री मूलचंद, मालवा प्रांत अध्यक्ष महंत ओमप्रकाश भारती मंगलनाथ मंदिर उज्जैन, प्रांत उपाध्यक्ष संतोष परमार, प्रांत महामंत्री किशोर यादव, प्रांत कोषाध्यक्ष मुकेश पाटीदार, प्रांत संगठन महामंत्री संजय यादव तथा राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांत अध्यक्ष अनिल सिंघार सहित अनेक राष्ट्रीय क्षेत्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्ययोजना को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया।
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद रतलाम में श्री संदेश पापटवाल को जिला अध्यक्ष, श्री लाखन सिंह चंद्रावत को जिला महामंत्री तथा डॉ. पूनम कुमावत को इंडिया हेल्थ लाइन रतलाम की जिला अध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया। नवीन कार्यकारिणी की घोषणा अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद मालवा प्रांत महामंत्री किशोर यादव द्वारा की गई।
बैठक में राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री प्रदीप गौर ने कार्यकर्ताओं से संगठन के आगामी घर-घर संपर्क देशव्यापी महाअभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने अधिक से अधिक हिन्दू परिवारों तक संपर्क स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की योजना पर चर्चा की। बैठक में हनुमान चालीसा केंद्र एवं समिति विस्तार, आगामी अखंड भारत संकल्प दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी कार्ययोजना बनाई गई।
पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में एकजुटता और सेवा भावना को बढ़ावा देना तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को संगठित करना है। नवीन दायित्व प्राप्त करने वाले सभी पदाधिकारियों को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय बजरंग दल मालवा प्रांत महामंत्री भूपेंद्र पाटीदार ने बताया कि आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति दी जाएगी तथा कार्यकर्ताओं के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क एवं जनजागरण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत